Ro no D15139/23

भारत ने तीसरा टी-20 जीता, ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट से हारा: सीरीज 1-1 से बराबर; सुंदर ने 23 बॉल पर 49 रन बनाए; अर्शदीप को 3 विकेट

खेल डेस्क । भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। होबार्ट में भारतीय टीम ने 187 रन का टारगेट 18.3 ओवर में 5 विकेट पर चेज कर लिया। वॉशिंगटन सुंदर 23 बॉल पर 49 और जितेश शर्मा 13 बॉल पर 22 रन पर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया से नाथन एलिस ने 3 विकेट झटके।
इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए। टिम डेविड ने 38 बॉल पर 74 रन की आक्रामक पारी खेली। टीम ने एक रन पर ट्रैविस हेड (6 रन) और 14 रन पर जोश इंग्लिस (एक रन) का विकेट गंवा दिया था। ऐसे में कप्तान मिचेल मार्श (11 रन) ने टिम डेविड के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने 35 बॉल पर 59 रनों की साझेदारी की। जबकि मार्कस स्टोयनिस ने 39 बॉल पर 64 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती को 2 सफलता मिली। शिवम दुबे ने एक विकेट लिया। अर्शदीप प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। 
भारत 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गया है। वह दूसरा मैच 4 विकेट से गंवाने के बाद 0-1 से पिछड़ गया था। पहला टी-20 बारिश में धुल गया था। चौथा मुकाबला 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा।
मार्श और टिम डेविड की साझेदारी को भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 9वें ओवर में तोड़ा। इतना ही नहीं, लगातार 2 बॉल पर विकेट लेकर भारत की वापसी कराई। चक्रवर्ती मिचेल मार्श को कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। फिर मिचेल ओवेन (जीरो) को बोल्ड किया।
ऑस्ट्रेलिया ने 187 का टारगेट दिया
73 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद टिम डेविड ने तेजी से रन बनाने शुरू किया। उन्होंने 38 बॉल पर 74 रन की पारी खेली। इस पारी ने भारत का स्कोर 100 पार कराया। उन्होंने मार्कस स्टोयनिस के साथ 27 बॉल पर 45 रन जोड़े। यहां टिम डेविड के 74 रन पर आउट होने के बाद स्टोयनिस ने मैथ्यू शॉर्ट के साथ 39 बॉल पर 64 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को अर्शदीप सिंह ने पारी के आखिरी ओवर में तोड़ा। उन्हें मैच में 3 विकेट झटके।
भारत ने पावरप्ले में बनाए 64 रन 187 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से बेहतर रही। हालांकि, टीम ने ओपनर्स के विकेट भी गंवा दिए। भारतीय टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में 64 रन बनाने में अभिषेक शर्मा (25 रन) और शुभमन गिल (12 रन) के विकेट गंवा दिए।
मिडिल ऑर्डर में छोटी-छोटी पारियां से जीता भारत पावरप्ले में दो विकेट गंवाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 बॉल पर 24 रनों की तेज, लेकिन अहम पारी खेली। उनकी पारी में दो छक्के और एक चौका शामिल रहा। मिडिल ऑर्डर में भारतीय टीम से तिलक वर्मा ने 29, अक्षर पटेल ने 17 और वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 49 और जितेश शर्मा ने 22 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत तक पहुंचाया।

  • Related Posts

    अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

    *युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां बढ़ा रही हैं छत्तीसगढ़ का गौरव – मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 14 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी…

    Read more

    Peddi: शूटिंग के दौरान राम चरण को एकटक देखती रह गईं जाह्नवी कपूर, खुद सुनाया यह मजेदार किस्सा

    Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, फिल्म के कुछ सीन…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर