Ro no D15139/23

महिला क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम ने शानदार जीत के साथ रचा इतिहास

खेल डेस्क । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने वह कर दिखाया जो लंबे अरसे तक सिर्फ़ एक सपना लगता था. उन्होंने उस खेल में सबसे बड़ा खिताब जीता है जिसे यह देश सबसे ज़्यादा प्यार करता है. अक्सर मज़ाक, तानों और धमकियों का सामना करने वाली इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और जज़्बे से क्रिकेट विश्व कप का खिताब पहली बार अपने नाम किया. यह जीत हर एक खिलाड़ी की यात्रा, संघर्ष और साहस की कहानी बयान करती है. एक ऐसे वक़्त में, जब खुश होने के मौके बहुत कम हैं, इन ‘ड्रीम इलेवन’ ने पूरे देश को गर्व और साथ आने का एक अनमोल क्षण दिया है.
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ़्रीका को 52 रनों से हराकर खिताब पर कब्ज़ा जमाया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट पर 298 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 87 रनों की तेज़तर्रार पारी खेली, जबकि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए.
इसके जवाब में कप्तान लौरा वॉल्वार्ड्ट की शतकीय पारी के बावजूद अफ़्रीकी टीम 246 रनों पर सिमट गई. दीप्ति शर्मा ने 5 और शेफाली वर्मा ने 2 विकेट चटकाए.
मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शेफाली वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाज़ा गया.
ज्ञात हो कि टीम की सलामी बल्लेबाज़ प्रतीका रावल के चोट के कारण विश्व कप से बाहर होने के बाद 22 वर्षीय हरियाणा की शेफाली वर्मा सेमीफाइनल मैच से पहले टीम से जुड़ी थीं. उन्हें विश्व कप के लिए घोषित टीम में शामिल नहीं किया गया था. यहां तक कि वह स्टैंडबाय खिलाड़ियों में भी नहीं थीं.
वहीं, पूरे टूर्नामेंट में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीप्ति शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया. शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक 22 विकेट चटकाए और 3 अर्धशतकों के साथ उपयोगी 215 रन भी बनाए. इससे पहले भारतीय टीम एक दिवसीय विश्व कप के फाइनल में दो बार (2005 और 2017) पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई थी.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!