Ro no D15139/23

भारतीय और स्कॉटिश संसद को एआई और डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग में अपने अनुभवों से सीखने की जरूरत है: लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, हमारी नई शिक्षा नीति भारत आने वाले स्कॉटिश विश्वविद्यालयों के लिए नए रास्ते खोल सकती है
लोकसभा अध्यक्ष ने स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री और स्कॉटिश संसद के पीठासीन अधिकारी से मुलाकात की
स्कॉटलैंड/नई दिल्ली । 9 जनवरी लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय और स्कॉटिश संसद को एआई के उपयोग में अपने अनुभवों से सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एआई और प्रौद्योगिकी के उपयोग से भारत की संसद अपनी कार्यक्षमता (उत्पादकता)बढ़ाने में सक्षम हुई है। श्री बिरला ने स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री जॉन जॉन स्विनी के साथ एक बैठक में ये बातें कहीं। यूनाइटेड किंगडम की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में श्री बिरला आज स्कॉटलैंड में थे। यहां दोनों नेताओं ने दोनों पक्षों के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और सहयोग के बारे में चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने हरित ऊर्जा, आईटी, एआई और अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर विचार-विमर्श भी किया। इस मौके पर श्री बिरला ने दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के भारत के दृष्टिकोण को दोहराया। अध्यक्ष ने श्री स्विनी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के सुदृढ़ विकास के बारे में बताया, जिसमें ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की परिकल्पना के साथ वैश्विक शांति पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
श्री बिरला ने इस बात का उल्लेख किया कि भारत की नई शिक्षा नीति ने भारत आने वाले विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए नए रास्ते खोले हैं और स्कॉटिश विश्वविद्यालय इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री ने भारत की यात्रा करने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों देशों के पास जीवंत संसदीय प्रणाली है।
दिन में श्री ओम बिरला ने क्वींसबेरी हाउस में स्कॉटिश संसद के पीठासीन अधिकारी एलिसन जॉनस्टोन से भी मुलाकात की। इस दौरान भारत की संसद और स्कॉटिश संसद के बीच संसदीय सहयोग बढ़ाने सहित आपसी हितों के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। श्री बिरला ने कानून और सार्थक बहस के माध्यम से पिछले वर्षों में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में भारतीय संसद द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों को साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत में संसदीय कार्यवाही में महिला सांसदों की बढ़ती भागीदारी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सुझाव दिया कि भारत और स्कॉटलैंड की संसद को महिला सशक्तिकरण से संबंधित अपने अनुभवों को एक दूसरे से साझा करना चाहिए।
अपनी लंदन यात्रा के दौरान बिरला ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने हमारे ऐतिहासिक संबंधों, संसदीय लोकतंत्र के साझा मूल्यों, लोगों से लोगों के बीच संपर्क और आईटी, एआई, सोशल मीडिया, फर्जी खबरों के प्रभाव और ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए उपयुक्त कानूनों की आवश्यकता सहित कई मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

  • Related Posts

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

      *{शत शत नमन – 3 अप्रैल 1680 को 50 वर्ष की आयु में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्वर्गवास हुआ था। शत शत नमन}* क्या आप अंदर से परेशान हैं…

    Read more

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    NASA Artemis-II: 50 साल से अधिक समय बाद अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री फिर से चंद्रमा के चारों ओर की यात्रा पर निकल गए. नासा ने बुधवार को आर्टेमिस-II मिशन के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत