Ro no D15139/23

महाराष्ट्र से आये भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने दुगली वन धन केन्द्र एवं औषधी पौध रोपण का किया भ्रमण

जिले की वन संपदा और नवाचारों से प्रभावित हुए भारतीय वन सेवा के अधिकारी
धमतरी । वन संपदा और जैव विविधता से भरपूर धमतरी जिला एक बार फिर गौरव का केंद्र बना जब महाराष्ट्र राज्य के नागपुर से आये भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारियों ने दुगली स्थित वन धन प्रसंस्करण केन्द्र एवं औषधी पौध रोपण का अध्ययन भ्रमण किया। धमतरी जिला, जो वन बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ-साथ दुर्लभ वनौषधियों के भंडार के रूप में प्रसिद्ध है, देशभर के वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र रहा है। इन्हीं विशेषताओं को जानने और सीखने के उद्देश्य से 29 अक्टूबर को महाराष्ट्र से सात सदस्यीय वन अधिकारी दल एक दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर पहुँचा।
इस दल में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय नागपुर से श्री पी. कल्याण कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एन.टी.एफ.पी.) श्री रमेश कुमार, मुख्य वन संरक्षक गढ़चिरौली वृत्त श्री शैलेष मीणा, उप वन संरक्षक भामरागढ़ वनमंडल श्री अग्रिम सैनी, उप वन संरक्षक मेलघट वनमंडल श्री सायपन शेख, उप वन संरक्षक जवाहर वनमंडल श्री नितिन सिंह तथा उप वन संरक्षक श्री एस.एस. करे शामिल थे।
अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान गैर-लकड़ी वन उत्पादों से जुड़ी “बेस्ट प्रैक्टिसेस” का अवलोकन किया। इनमें औषधीय पौधों का रोपण, शहद, तेंदूपत्ता, महुआ फूल एवं फल जैसे उत्पादों के साथ-साथ वन धन विकास केन्द्र दुगली में माहूल पत्ते से बनने वाले पत्तल-दोना और अन्य उत्पादों का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त, दल ने औषधी पौध रोपण क्षेत्र का भी भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों को औषधी रोपण, प्रसंस्करण केन्द्र की गतिविधियाँ, लाख उत्पादन, मार्केटिंग तथा वनमंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी एवं जिला लघु वनोपज प्रबंध संचालक श्रीकृष्ण जाधव, उप प्रबंध संचालक श्री बी.के. लकड़ा, एस.सी.ओ. श्री गुड्डु दुफारे, प्रबंधक श्री सुरेश साहू सहित जिला वनोपज सहकारी समिति के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?