Ro no D15139/23

भारतीय नौसेना हाफ मैराथन उद्घाटन संस्करण का कल नई दिल्ली में आयोजन

नई दिल्ली । भारतीय नौसेना 02 फरवरी को नई दिल्ली में भारतीय नौसेना हाफ मैराथन (आईएनएचएम) के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी करेगी। दस हज़ार से ज़्यादा प्रतिभागी तीन दौड़ श्रेणियों 21.1 किमी, 10 किमी और 5 किमी में भाग लेंगे। इससे यह सभी स्तरों और पृष्ठभूमि के धावकों के लिए एक समावेशी आयोजन बनेगा। यह ऐतिहासिक आयोजन आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ भागीदारी में आयोजित होगा।
हर प्रतिभागी को अविस्मरणीय अनुभव देने के लिए तैयारियाँ जोरों पर हैं। यह कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दौड़ का मार्ग इंडिया गेट और ऐतिहासिक कर्तव्य पथ से होकर रहेगा। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री मनसुख एल मांडविया आईएनएचएम को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, इस कार्यक्रम में सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी और विशिष्ट व्यक्ति, नागरिक अतिथि और प्रसिद्ध खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
सबसे प्रतिबद्ध धावकों के समर्पण का उत्सव मनाने के लिए, नौसेना गर्व से इंडियन नेवी स्लैम का शुभारंभ करती है – यह प्रतिष्ठित सम्मान उन लोगों को दिया जाएगा जो कोच्चि, विशाखापत्तनम, मुंबई और नई दिल्ली में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित सभी चार दौड़ पूरी करेंगे। यह विशिष्ट सम्मान भारतीय नौसेना के अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जो धावकों की दृढ़ता और धैर्य को प्रदर्शित करता है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भी सहयोगी भागीदार के रूप में इसमें शामिल है और इस आयोजन को प्रमुख एजेंसियों से मजबूत समर्थन प्राप्त हुआ है, जिसमें दिल्ली पुलिस और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है।
इस आयोजन का उद्देश्य स्वस्थता, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव की भावना का उत्सव मनाना है। एक आकर्षक रेस मार्ग, प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों और प्रमुख भागीदारों के अटूट समर्थन के साथ, यह आयोजन सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए तैयार है। इस उद्घाटन संस्करण के साथ, भारतीय नौसेना स्वास्थ्य, दृढ़ता और सौहार्द की संस्कृति को प्रोत्साहन देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। भारतीय नौसेना, 2 फरवरी 25 को एक रोमांचक दौड़ दिवस का बेसब्री से इंतजार कर रही है और नई दिल्ली के दिल में इस शानदार खेल आयोजन में सभी प्रतिभागियों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

  • Related Posts

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    Iran War : न्यूज एजेंसी Reuters के मुताबिक, उस फोन कॉल तक डोनाल्ड ट्रंप पहले ही सैन्य कार्रवाई के आइडिया को मंजूरी दे चुके थे. लेकिन उन्होंने अभी ये तय नहीं…

    Read more

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    संजीव हंस समेत 8 लोगों पर मामला दर्ज जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस समेत 8 लोगों के खिलाफ एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे