Ro no D15139/23

गंगरेल वन क्षेत्र में घायल भारतीय अजगर का रेस्क्यू, उपचार के बाद जंगल सफारी रायपुर भेजा गया

विशेषज्ञों की निगरानी में हो रहा बेहतर उपचार एवं देखभाल

धमतरी, 9 अगस्त 2026। धमतरी के गंगरेल के वन क्षेत्र में घायल अवस्था में मिले भारतीय अजगर (Python molurus) का वन विभाग की टीम द्वारा सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर आवश्यक उपचार कराया गया। 8 अगस्त को रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया, जहां उसके स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की व्यवस्था की गई।

वन परिक्षेत्र अधिकारी धमतरी श्री प्रधान एवं डिप्टी रेंजर श्री राकेश तिवारी की उपस्थिति में अजगर का पशु चिकित्सा परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान उसके सिर, पूंछ एवं शरीर के विभिन्न हिस्सों में गहरे घाव के निशान पाए गए। प्रथम दृष्टया इन चोटों के किसी कठोर वस्तु अथवा पत्थर से प्रहार के कारण होने की संभावना व्यक्त की गई।

डॉ. मयंक पटेल ने प्राथमिक उपचार किया । अजगर को आवश्यक प्राथमिक उपचार एवं दवाएं दी गईं। उपचार के बाद उसकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर रही। डिप्टी रेंजर श्री राकेश तिवारी ने बताया कि अजगर की बेहतर देखभाल एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उसे शनिवार रात छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित जंगल सफारी में विशेष देखभाल के लिए भेजा गया है। वहां विशेषज्ञों की निगरानी में उसका बेहतर उपचार एवं देखभाल की जा रही है।

रेस्क्यू एवं उपचार की कार्रवाई में सर्प मित्र श्री नीरज पांडेय का विशेष सहयोग रहा। वन विभाग द्वारा वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता बरतने की अपील करते हुए कहा गया है कि किसी भी घायल अथवा संकटग्रस्त वन्यजीव के मिलने पर उसे स्वयं पकड़ने या नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें। वन्यजीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर