Ro no D15139/23

भारतीय महिला टीम ने चौथे टी20 में इंग्लैंड को छह विकेट से हराया, सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

खेल डेस्क । भारतीय महिला टीम ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली। भारत ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 126 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 17 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने पहला टी20 97 रन से और दूसरा टी20 24 रन से जीता था। इसके बाद इंग्लैंड ने तीसरा टी20 पर पांच रन से अपने नाम किया था।
इंग्लैंड की पारी
श्रीचरणी (2/30) और राधा यादव (2/15) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने चौथे महिला टी20 में इंग्लैंड को सात विकेट पर 126 रन के स्कोर पर रोक दिया। सोफी एक्लेस्टन (16*) और ईसी वांग (11*) ने अंतिम ओवर में 16 रन नहीं बनाए होते तो मेजबानों की हालत और भी बुरी होती। दोनों ने दीप्ति शर्मा के ओवर में एक-एक छक्का लगाया। श्रीचरणी ने तीसरे ओवर में ही डैनी वायट (5) को आउट कर दिया। शीर्ष स्कोरर सोफिया डंकले 22 रन बनाकर दीप्ति का शिकार बनीं। ब्यूमांट (20) और एलिस कैप्सी (18) ने 35 रन की साझेदारी की, लेकिन राधा यादव ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड को बड़े स्कोर से रोक दिया। भारत की ओर से राधा ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट झटके। इसके अलावा श्री चरणी ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट झटके। अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।
भारत की पारी
जवाब में भारत को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। टीम इंडिया को पहला झटका 56 के स्कोर पर लगा। शेफाली 19 गेंद में छह चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, मंधाना ने 31 गेंद में पांच चौके की मदद से 32 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर 25 गेंद में तीन चौके की मदद से 26 रन और अमनजोत कौर दो गेंद में दो रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रॉड्रिग्स ने फिर ऋचा घोष के साथ मिलकर भारतीय टीम को जीत दिला दी। जेमिमा 22 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहें। वहीं, ऋचा सात रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन, सोफी और इसी वॉन्ग को एक-एक विकेट मिला।

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!