Ro no D15139/23

नोवाक जोकोविच ने विम्बलडन सेमीफाइनल में पहुंचकर बनाया रिकॉर्ड, अब नंबर 1 जैरिक सिनर से भिड़ेंगे

खेल डेस्क । विम्बलडन 2025 में 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच ने इटली के फ्लावियो कोबोली को क्वार्टर फाइनल में चार सेटों में हराया. अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला इटली के ही जैनिक सिनर से होगा, जिन्होंने अमेरिका के बेन शेल्टन को हराया.
नोवाक जोकोविच ने विम्बलडन 2025 के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने इटली के फ्लावियो कोबोली को कड़े मुकाबले में चार सेटों में हराया. यह मैच सेंटर कोर्ट पर 3 घंटे 11 मिनट तक चला, जिसमें जोकोविच ने 6-7 (6-8), 6-2, 7-5, 6-4 से जीत दर्ज की. अब सेमीफाइनल में जोकोविच का सामना वर्ल्ड नंबर 1 जानिक सिनर से होगा. सिनर ने अमेरिकन बेन शेल्टन को सीधे सेटों में 7-6 (7-2), 6-4, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.
इस जीत के साथ 38 साल के जोकोविच ने ओपन एरा में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल (52) खेलने के मामले में क्रिस एवर्ट की बराबरी कर ली. साथ ही उन्होंने विम्बलडन में सबसे ज्यादा सेमीफाइनल (14) खेलने का अपना रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया.
छठी रैकिंग वाले जोकोविच ने जल्दी ब्रेक लेकर बढ़त बनाई, लेकिन कोबोली ने वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया और मुकाबला टाईब्रेक तक पहुंचा. टाईब्रेक में 23 साल के कोबोली ने 3-1 की बढ़त ली और जोकोविच की वापसी के बाद स्कोर 6-6 होने पर भी सेट अपने नाम कर लिया.
दूसरे सेट में जोकोविच ने जोरदार वापसी की. उन्होंने दो बार कोबोली की सर्विस तोड़ते हुए आसानी से सेट जीत लिया और मैच बराबर कर दिया. तीसरा सेट काफी कड़ा रहा, लेकिन जोकोविच ने आखिर में एक अहम ब्रेक लेकर 7-5 से यह सेट भी अपने नाम कर लिया.
चौथे सेट में भी वही कहानी दोहराई गई. जोकोविच ने 5-4 की बढ़त बनाई थी और मैच जीतने के लिए सर्विस करने आए. उन्होंने 40-15 पर दो मैच प्वाइंट हासिल किए, लेकिन कोबोली ने दोनों बचा लिए, एक तो उस वक्त जब जोकोविच कोर्ट पर फिसल गए थे. इसके बाद जोकोविच ने खुद को संभाला और आखिरकार मैच जीत लिया.
नोवाक जोकोविच ने मैच में 39 शानदार शॉट (विनर्स) लगाए, जबकि कोबोली ने 51 विनर्स मारे. जोकोविच की पहली सर्विस पर सफलता दर 75% रही, यानी जब उन्होंने पहली सर्विस डाली, ज्यादातर बार उन्होंने प्वाइंट जीता.
हार के बावजूद फ्लावियो कोबोली की रैंकिंग में सुधार हुआ है और वो अब एटीपी रैंकिंग में पांच पायदान चढ़कर नंबर 19 पर पहुंच गए हैं. जोकोविच ने कोबोली की तारीफ करते हुए कहा कि उसमें आगे बढ़ने की पूरी क्षमता है. जोकोविच ने कहा- फ्लावियो को शानदार टूर्नामेंट के लिए ढेर सारी बधाई, उसने बेहतरीन खेल दिखाया, वो निश्चित रूप से उन खिलाड़ियों में से है, जिन्हें हम आगे भी कई बार खेलते देखेंगे.

  • Related Posts

    मोर गाँव मोर पानी” अभियान को मिलेगा वैज्ञानिक आधार: एनआईटी रायपुर करेगा धमतरी और कुरूद का हाइड्रोजियोलॉजिकल सर्वे

      ​गाँवों में भू-जल की सटीक स्थिति का पता लगाकर बनेगी जल संरक्षण की विशेष कार्ययोजना *मनरेगा के जरिए धरातल पर उतरेंगी वैज्ञानिक अनुशंसाएँ* ​रायपुर,23 जून 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की…

    Read more

    Theater Releases This Week: इस हफ्ते थिएटर्स में लगेगा फिल्मों का मेला, नोट कर लें अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत इन 7 फिल्मों की रिलीज डेट

    Theater Releases This Week: फिल्मों के शौकीनों के लिए जून का आखिरी हफ्ता बहुत ही धमाकेदार होने वाला है. 22 जून से लेकर 30 जून के बीच सिनेमाघरो में कई जबरदस्त…

    Read more

    NATIONAL

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां