Ro no D15139/23

इंडस टॉवर्स का सीएसआर पहल छत्तीसगढ़ के स्कूलों में संपन्न

( नारायणपुर में 6766 एवं सक्ती में 19,702 पैड छात्राओं को वितरित किये )

रायपुर, फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) भारत की अग्रणी टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडस टॉवर्स ने पिंकीशी फाउन्डेशन के सहयोग से, अपनी सीएसआर पहल के तहत छत्तीसगढ़ के दो जिलों नारायणपुर एवं सक्ती के 65 सरकारी स्कूलों में सैनिटरी पैड इंफ्रास्ट्रक्चर को सफलतापूर्वक पूरा करने की घोषणा की है। इस पहल के तहत हर स्कूल को डस्टबिन और पैड बैंक (स्टोरेज कबर्ड) मुहैया कराए गए हैं, ताकि किशोरियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं भरोसेमंद मैन्स्ट्रूअल हाइजीन मटीरियल उपलब्ध कराया जा सके ।

इंडस टॉवर्स ने अपनी सीएसआर पहल के तहत छत्तीसगढ़ स्कूलों में मैन्स्ट्रूल हाइजीन इंफ्रास्ट्रक्चर रोलआउट को सफलतापूर्वक पूरा किया। इंडस टॉवर्स का नारी सम्मान प्रोग्राम नारायणपुर और सक्ती में किशोरियों के लिए मैन्स्ट्रूअल हेल्थ, हाइजीन और जागरुकता को सुलभ बनाएगा। 65 स्कूलों (नारायणपुर में 20 और सक्ती में 45) में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें और पैड बैंक इंस्टाल किए। नारायणपुर में 20 डस्टबिन और 20 पैड बैंक इंस्टॉल किए; सक्ती में 45 डस्टबिन और 45 पैड बैंक इंस्टॉल किए। नारायणपुर में 40 स्कूल जागरुकता सत्र आयोजित किए; सक्ती में 92 स्कूल जागरुकता सत्र आयोजित किए। नारायणपुर में 62 सामुदायिक सत्र हुए; सक्ती में 56 सामुदायिक सत्र हुए। नारायणपुर में 40 स्कूल सखियों और 20 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया; सक्ती में 90 स्कूल सखियों और 45 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। नारायणपुर में 3383 से अधिक लड़कियों को 6766 पैड पैकेट बांटें; सक्ती में 9851 लड़कियों को 19,702 पैड पैकेट बांटे। नारायणपुर में 64618 पैड सप्लाई किए; सक्ती में 1,74,124 पैड सप्लाई किए।

इंडस टॉवर्स एवं पिंकीशी के प्रयासों की सराहना करते हुए जिला अधिकारी ने कहा, ‘‘इन इन्स्टॉलेशन्स का पूरा होना हमारी छात्राओं के कल्याण एवं सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लड़कियों की पढ़ाई में कोई रूकावट न आए, इसके लिए मैन्स्ट्रूअल हेल्थ को सुनिश्चित करना जरूी है। मैं आपसी सहयोग से किए गए इन प्रयासों की सराहना करना चाहूंगा, जिनकी वजह से यह संभव हो पाया है। इंडस टॉवर्स का नारी सम्मान प्रोग्राम स्कूल आधारित सहयोग, जागरुकता एवं सुलभता को सशक्त बनाकर छत्तीसगढ़ को आत्मविश्वास से भरपूर, जागरुक एवं महिलाओं की समावेशी पीढ़ी के निर्माण में मदद कर रहा है।’ इंडस टॉवर्स की मुख्य सीएसआर पहल प्रगति के तहत पेश किया गया नारी सम्मान प्रोग्राम जागरुकता, सुलभता एवं सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देता है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किशोरियां गरिमा के साथ अपनी माहवारी का प्रबन्धन कर सकें और उनकी पढ़ाई में किसी तरह की रूकावट भी न आए। यह प्रोग्राम मैन्स्ट्रूअल हेल्थ के बारे में जागरुकता बढ़ाने, सैनिटरी प्रोडक्ट्स को सुलभ बनाने एवं स्कूल में लिंग-संवेदनशील माहौल बनाने के सरकार के प्रयासों के अनुरूप है।

तेजिन्दर कालरा, सीओओ, इंडस टॉवर्स लिमिटेड के अनुसार – ‘‘हर लडक़ी के लिए मैन्स्ट्रूअल हाइजीन प्रोडक्ट्स को सुलभ बनाना न सिर्फ उनके स्वास्थ्य बल्कि उनकी गरिमा, सम्मान, आत्मविश्वास और एक समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी जरूरी है। नारी सम्मान प्रोग्राम के इस चरण को पूरा करना एक बड़ी उपलब्धि है, जो हजारों किशोरियां को अवसर प्रदान करेगी। यह उपलब्धि हमारी इस अवधारणा को दर्शाती है कि सही मायनों में प्रगति की शुरूआत तब होती है जब हर लडक़ी को जरूरी सहयोग मिलता है।’

अरूण गुप्ता, मैनेजिंग ट्रस्टी एवं प्रेसीडेंट, पिंकीशी फाउन्डेशन के अनुसार – ‘‘यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों की क्षमता को दर्शाती है। इंडस टॉवर्स के साथ साझेदारी के जरिये हमने हजारों लड़कियों के लिए हाइजीनिक प्रोडक्ट्स को सुलभ बनाया है, उन्हें आत्मविश्वास के साथ मैन्स्ट्रूअल हेल्थ की देखभाल के बारे में जागरुक बनाया है। अध्यापकों, स्कूल सखियों एवं समुदायों का सहयोग सुनिश्चित करता है कि यह बदलाव अस्थायी नहीं बल्कि सही मायनों में बदलावकारी हो।

  • Related Posts

    आयुष्मान वय वंदना कार्ड बना संबल, 70 वर्षीय शंकर लाल को मिला 1.27 लाख रुपये का निःशुल्क उपचार सीमित आय के बीच योजना से मिली नई उम्मीद

    कोरबा 20 फरवरी 2026/ भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित ’आयुष्मान वय वंदना कार्ड’ के माध्यम से 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक श्री शंकर लाल को निःशुल्क उपचार…

    Read more

    परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित’

      कोरबा 20 फरवरी, 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा सत्र 2026 का आयोजन दिनांक 20 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो गया…

    Read more

    NATIONAL

    जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, फॉर्म भरने की मिली छूट

    जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, फॉर्म भरने की मिली छूट

    सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी, अमित शाह से जुड़ा है मामला

    सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी, अमित शाह से जुड़ा है मामला

    Pax Silica क्या है, जिसमें अमेरिका के साथ शामिल हुआ भारत? AI सप्लाई चेन से जुड़ा है मामला

    Pax Silica क्या है, जिसमें अमेरिका के साथ शामिल हुआ भारत? AI सप्लाई चेन से जुड़ा है मामला

    बिहार में राजस्व विभाग के सरकारी दस्तावेज से नहीं हटेगा भूमिहार-ब्राह्मण का नाम, मंत्री विजय सिन्हा ने क्या बताया?

    बिहार में राजस्व विभाग के सरकारी दस्तावेज से नहीं हटेगा भूमिहार-ब्राह्मण का नाम, मंत्री विजय सिन्हा ने क्या बताया?

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर