Ro no D15139/23

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

*न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर*

रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा – बालकोनगर के न्यू शांति नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में सर्व यादव समाज के नवीन पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में कोरबा विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, चंद्रपुर के विधायक श्री रामकुमार यादव, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की मुख्य आतिथय में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं सभी अन्य अतिथियों ने राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि यादव समाज आज एकजुटता की नई मिशाल पेश कर रहा है। अलग-अलग क्षेत्र के सभी यादव समाज के भाइयों एवं बहनें मिलकर समाज की उन्नति एवं प्रगति हेतु कार्य कर रहे हैं। समाज की पहचान सच्चे सरल एवं सहजता के तौर पर जानी जाती है।
मंत्री श्री देवांगन ने जय यादव- जय माधव का उद्घोष करते हुए सभी नवीन पदाधिकरियों को नवीन दायित्व की शपथ दिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा यादव समाज का स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव प्राप्त होता रहा है। समाज की मांग पर कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत चार स्थानों पर विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृत कराकर कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है। इसमें वार्ड क्रमांक 13 स्थित रामकृष्ण मंदिर में यादव समाज की मांग पर ऊपरी तल का निर्माण कार्य लागत 10 लाख, वार्ड क्रमांक 54 जमनीपाली में सामुदायिक भवन लागत 10 लाख, वार्ड क्रमांक 67 बलगी दशहरा मैदान में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 10 लाख, वार्ड क्रमांक 39 बालकों के राधा कृष्ण मंदिर में ऊपरी तल का निर्माण कार्य 10 लाख का कार्य पूर्णता की ओर है, आप सभी की उपस्थिति में बहुत जल्द कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु, संरक्षक कमलेश यादव, अनूप यादव नाथू यादव केदार यादव हीरालाल यादव, राम रतन यादव, चंद्रमणि यादव, सुखीराम यादव, कमल नारायण यादव, शिवलाल यादव, रामायण यादव, सतीश यादव, विनोद यादव, सत्यनारायण यादव, सुखीराम यादव, शिवलाल यादव, रामायण यादव, सतीश यादव विनोद यादव, श्री रमेश यादव, श्री शारदा यादव, श्री अजय यादव, श्री पुरुषोत्तम यादव , बुधवार यादव, भोजपुर जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद श्री मंगल बंदे, अनिल यादव, उत्तम देवांगन सहित अधिक संख्या में समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    चार दशक का लाल आतंक समाप्त: छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सल मुक्त होने पर , कवर्धा में गृह मंत्री विजय शर्मा का ऐतिहासिक अभिनंदन

    *हजारों लोगों की मौजूदगी में बाजा-गाजा, लड्डुओं से तौलकर सम्मान — बोले विजय शर्मा: “यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की है कवर्धा (IMNB NEWS…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?