Ro no D15139/23

उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन 30 मई को कोरबा में 1.08 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

बिलासपुर में जिला उद्योग संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल*

 

रायपुर, 29 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 30 मई 2026 को कोरबा मे आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो मे शामिल होंगे इसके अलावा वे बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे कोरबा नगर निगम क्षेत्र को 1 करोड़ 8 लाख 5 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे और बिलासपुर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 2.45 बजे अपने कोरबा स्थित निज निवास चारपारा कोहड़िया से रवाना होकर वे दोपहर 3 बजे सर्वमंगला नगर जोन के वार्ड-61 बरमपुर पहुंचेंगे और वहां 51.50 लाख रुपये के 3 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

 

इसके पश्चात मंत्री श्री देवांगन बीच बस्ती ट्रांसफार्मर से नदी तक नाली व कल्वर्ट निर्माण हेतु 20 लाख रुपये, चौतु मंझवार के खेत से नदी तक नाली निर्माण के लिए 20 लाख रुपये और वार्ड-64 इमलीछापर में रामनगर कंचन कंवर घर से राजेश सोनवानी घर होते हुए नदी तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 11.50 लाख रुपये शामिल है। इसके बाद मंत्री श्री देंवागन शाम 4 बजे दर्री जोन के वार्ड-52 अयोध्यापुरी पहुंचेंगे, जहाँ वे 56.55 लाख रुपये के 5 विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे, जिसमें वार्ड-52 शारदा चौक व सतनाम चौक गली में सी.सी. रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, वार्ड-53 पावर सिटी कॉलोनी के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण 6 लाख रुपये, वार्ड-54 डुमरमुड़ा बस्ती में ठाकुरदेव स्थल के पास शेड निर्माण 3 लाख रुपये, वार्ड-54 स्वामी आत्मानंद स्कूल गोपालपुर में किचन शेड व विस्तार कार्य 5 लाख रुपये और वार्ड-58 दर्री अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर बस स्टैण्ड के पास वेन्डिंग जोन निर्माण के लिए 22.55 लाख रुपये शामिल है।

 

इसके पश्चात मंत्री श्री देवांगन शाम 5 बजे वे दर्री जोन से कटघोरा-पाली मार्ग होते हुए रवाना होकर शाम 6ः30 बजे बिलासपुर के उद्योग भवन पहुंचेंगे और जिला उद्योग संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के बाद, वे रात 7ः15 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर रात 8ः45 बजे वापस अपने कोरबा स्थित निज निवास लौट आएंगे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान