Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में “उद्योग-बैंकर्स संवाद” कार्यशाला संपन्न

*धमतरी जिले में उद्योग और व्यापार की अपार संभावनाएं : कलेक्टर श्री मिश्रा*

धमतरी, 5 अगस्त 2025// कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज स्थानीय होटल में “उद्योग-बैंकर्स संवाद” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला रैम्प (RAMP) योजना के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), महिला उद्यमी, स्व-सहायता समूह (SHG) तथा कारीगरों को बैंक ऋण, वित्तीय योजनाओं एवं सरकारी सहायता से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिले में उद्योग और व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। जिले को जल्द ही बड़ी रेल सेवा से जोड़ने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिससे परिवहन की सुविधा में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग तो बन ही चुका है, वहीं निकट भविष्य में हाईस्पीड एक्सप्रेस वे और औद्योगिक कॉरिडोर के माध्यम से जिले को पड़ोसी राज्यों के महानगरों और बंदरगाहों से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि धमतरी में जलस्रोतों की भरपूर उपलब्धता है – यहां छोटे-बड़े डेम हैं, जो उद्योगों को आवश्यक जल आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। जिले में उत्पादित सामग्री को सड़क, रेल और समुद्री मार्ग से देश के अन्य हिस्सों और विदेशों तक भेजने की व्यापक संभावनाएं हैं। विशाखापटनम बंदरगाह की दूरी घटकर 5-6 घंटे होने से निर्यात की दिशा में भी नए द्वार खुलेंगे।
*कलेक्टर ने यह भी कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेजी से सुधार हो रहा है। पक्की सड़कों से अब दूरस्थ अंचलों में भी बारहमासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे विकास की मुख्यधारा हर गांव और जन तक पहुँच रही है। उन्होंने नए उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया । *
कार्यशाला में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री इंद्रकुमार टिलवानी, प्रमुख बैंक जैसे भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि के अधिकारी, स्टार्टअप प्रतिनिधि, महिला उद्यमी, डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, औद्योगिक संगठन पीएमएफएमई और पीएमईजीपी योजनाओं के लाभार्थी और स्थानीय उद्यमी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
बैंक अधिकारियों ने उपस्थित उद्यमियों को मुद्रा योजना, CGTMSE, स्टार्टअप लोन सहित विभिन्न ऋण और वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी। उद्यमियों को प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिला, जिसमें उन्होंने अपने व्यवसायिक समस्याएं साझा कीं। मौके पर ही कई ऋण प्रस्तावों पर प्राथमिक कार्यवाही की गई।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक श्री प्रशांत चंद्राकर ने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों, उद्यमियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों को आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    ग्राम सभाओं के हाथों में होगी जंगलों के प्रबंधन की कमान

    10 ग्राम सभाओं का चयन, प्रत्येक CFR समिति को मिलेंगे ₹15 लाख कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा—वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन को दें प्राथमिकता   धमतरी, 17 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान