Ro no D15139/23

कलेक्टर ने स्कूल और लोकसेवा केंद्र का किया निरीक्षण

*महिलाओं से की बातचीत, योजनाओं के लाभ की ली जानकारी*

धमतरी, 06 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज ग्राम कुकरेल प्राथमिक शाला एवं लोकसेवा केंद्र का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे प्राथमिक शाला पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य की स्थिति एवं पुस्तकालय का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और समझ की जानकारी ली और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने हेतु प्रोत्साहित किया।
इसके उपरांत कलेक्टर श्री मिश्रा स्कूल के समीप स्थित लोकसेवा केंद्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने केंद्र में दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। सेवा केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि यहाँ शासकीय योजनाओं से जुड़े दस्तावेज़ों के अलावा होम लोन, वाहन बीमा जैसे नागरिक सेवाएँ भी प्रदान की जाती हैं।
निरीक्षण के दौरान सेवा केंद्र में उपस्थित महिलाओं से कलेक्टर ने संवाद किया। बाजार कुर्रीडीह निवासी सुनीता ध्रुव, जो अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाने आई थीं, से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने उनके जीवन-यापन और योजनाओं के लाभ संबंधी जानकारी ली। सुनीता ने बताया कि वह कृषक हैं, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त नहीं हो रही है। इस पर कलेक्टर ने उप संचालक कृषि से तत्काल समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत राशि नहीं मिलने की शिकायत करने वाली भुवनेश्वरी नामक महिला से भी कलेक्टर ने बात की। लोकसेवा केंद्र कर्मियों ने बताया कि उनका आधार बैंक खाते से सीड नहीं है, जिसके कारण राशि अटकी हुई है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोकसेवा केंद्रों की सेवाओं को और बेहतर बनाते हुए आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले, यह प्राथमिकता होनी चाहिए।

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान