Ro no D15139/23

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

*शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित*

रायपुर, 15 अगस्त 2025/कोरबा के फुटबाल मैदान सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में देश की आजादी की 78 वीं वर्षगांठ उद्योग,वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन देवांगन के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।

कोरबा में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने हजारों नागरिकों की उपस्थिति में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सीआर्इ्रएसएफ, जिला पुलिस बल, सुरक्षा बल,नगर सेना, वन रक्षक, स्काउट गाइड सीनियर-जूनियर डिवीजनों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। परेड कमांडरों द्वारा परेड रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित थे। उन्होंने अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े। इसके बाद विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक, मनमोहक देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसका दर्शकों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया ओर कार्यक्रमों का आनंद लिया। समारोह में अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

*मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण*

समारोह में मुख्य अतिथि श्री देवांगन के करकमलों द्वारा परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

*परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल को मिला प्रथम स्थान*

परेड प्रोफेशनल में प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, द्वितीय पुरस्कार सीआईएसएफ, तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस बल महिला तथा सांत्वना पुरस्कार वन रक्षक टीम, नगर सेना पुरूष, नगर सेना महिला और जिला पुलिस बल पुरूष को दिया गया। परेड नान प्रोफेशनल जुनियर वर्ग में प्रथम स्थान एन.सी.सी. सीनियर डिवीजन बालक, द्वितीय स्काउट दल सीनियर डिवीजन बालक, तृतीय गाइड दल सिनियर डिवीजन बालिका ने हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार एनसीसी जुनियर डिवीजन बालिका वर्ग को प्रदान किया गया।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रथम*

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रथम स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा, द्वितीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी कोरबा, तृतीय स्थान दिव्य ज्योति विशेष स्कूल रामपुर कोरबा ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार निर्मला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसाबाड़ी, लायंस इंग्लिश स्कूल टीपी नगर कोरबा, डीएव्ही स्कूल एसईसीएल कोरबा और सेजेस पंप हाउस कोरबा को दिया गया।
उत्कृष्ट कर्मी भी सम्मानित

समारोह में मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन द्वारा शासकीय कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें कार्यालय कलेक्टर, कार्यालय पुलिस अधीक्षक सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इस दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निषांत, नगर निगम आयुक्त श्री आषुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेष कुमार नाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!