Ro no D15139/23

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 79 वाँ स्वाधीनता दिवस

रोटरी क्लब रायपुर के द्वारा 79 वाँ स्वाधीनता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । क्लब अध्यक्ष उत्तम गर्ग द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात उपस्थित सदस्यों ने देश भगति के गाने गाए और एक दूसरे को बधाईयां देते हुए मिठाई बांटी । प्रदीप गोविंद शितूत ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इस अवसर पर योगेश अग्रवाल द्वारा निर्मित लघु फिल्म ” होप ” का प्रदर्शन किया गया जिसमे एक पिता ( योगेश अग्रवाल ) अपनी बेटी से नफरत करता था । कालान्तर में पिता की परिस्थितियोंवश नौकरी चली जाती है एवं लोन पर लिया गया मकान भी बैंक द्वारा जप्त कर लिया जाता है ऐसे विषम परिस्थितियों पर उसकी बेटी ही साथ देती है , और बैंक से पिता का घर वापस अपने पिता को लौटाती है । फिल्म की कहानी अत्यंत मार्मिक परिस्थितियों में फिल्मायी गई है । इस अवसर पर प्रोग्राम चेयरमैन शिव रतन गुप्ता , सुभाष साहू , एन सी मोतियानी , समीर रक्षित , तिलक सेन गुप्ता , अनिल दास , एम पी आनंद , जयंत थोरात , योगेश अग्रवाल , जयंत अग्रवाल , राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे ।

प्रदीप गोविंद शितूत
अध्यक्ष
रायपुर ब्राइट फाउंडेशन
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर को चेयरमैन एल्युमिनी , ( 2025 – 26 )
अध्यक्ष ( 2023 – 24 )
सिटी को ऑर्डिनेटर रायपुर ( 24 – 25 )
सचिव
सौ. कुसुमताई दाबके स्मृति पाठशाला प्रबंध समिति तात्यापारा रायपुर

  • Related Posts

    माय भारत धमतरी का आयोजन: “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा” थीम पर 27 जुलाई को होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 26 जुलाई 2026। युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माय भारत (MY Bharat) धमतरी…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाया गया फूड स्टॉल

    राजनांदगांव 26 जुलाई 2026। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा फूड स्टॉल का…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार