Ro no D15139/23

उद्योग मंत्री ने किया कोरबा शहर के छह वार्डाे में 6.56 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन

*1.14 करोड़ की लागत से बने ट्रांजिस्ट हॉस्टल का किया लोकार्पण*

रायपुर, 15 जनवरी 2025/ वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मुड़ापार दशहरा मैदान में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जिला खनिज न्यास मद, विधायक निधि, अधोसंरचना मद, 14वे वित्त आयोग, 15 वित्त आयोग मद से 6.56 करोड़ के कार्यों की सौगात दी। वॉर्ड क्रमांक 26 मुड़ापार बाजार में विभिन्न विकास एवं जीर्णधार कार्य 149.96 लाख, वार्ड क्रमांक 13 सीएसईबी चौक सेंट्रल स्टोर से स्टेडियम चौक तक रेलिंग से डिवाइडर व विद्युतीकरण का कार्य 128 लाख, वार्ड क्रमांक 13 सतगुरु कांटा घर से पीएससी पंप हाउस तक आरसीसी रोड नाला निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 25 बुधवारी बाईपास मार्ग सेवा भारती कोरबा विवेकानंद सेवा सदन में हाल एवं पांच कमरे का निर्माण 20 लाख, वार्ड क्रमांक 25 ब्रह्मवाटिका मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे सामुदायिक भवन का निर्माण 20 लाख, वार्ड क्रमांक 25 बुधवारी कोरबा आदिवासी शक्तिपीठ के पास अतिरिक्त विकास कार्य 12 लाख, एवं सौंदर्यीकरण कार्य 25 लाख, वार्ड क्रमांक 25 अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे सामुद्रिक भवन का निर्माण कार्य 20 लाख, वार्ड क्रमांक 25 अंतर्गत कुआंभटा के पास भवन एवं शौचालय निर्माण 5 लाख, वार्ड क्रमांक 32 अंतर्गत मेन रोड से सामुदायिक भवन तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य 14 लाख, वार्ड क्रमांक 32 डिंगापुर भगत समाज मुक्तिधाम में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य 10 लाख, वार्ड क्रमांक 12 शारदा बिहार राधा कृष्ण मंदिर के समीप आरसीसी छत व अन्य विस्तार कार्य 10 लाख, वार्ड क्रमांक 57 भैरोताल में शासकीय माध्यमिक शाला में नवीन स्कूल भवन सह शौचालय निर्माण कार्य 16. 58 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 1.14 करोड़ की लागत से ट्रांजिस्ट हॉस्टल का भी मंत्री श्री देवांगन ने लोकार्पण किया। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के लिए तेजी से कार्य कराएं जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर 20 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश* *दुःख…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ