Ro no D15139/23

राज्योत्सव 2025 में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से आमजन को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी

अम्बिकापुर 02 नवम्बर 2025/  छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर कला केंद्र मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव 2025 में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने हेतु आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। ये स्टॉल नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने और योजनाओं के लाभ से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

राज्योत्सव स्थल पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं क्रेडा द्वारा ऊर्जा संरक्षण, सोलर पैनल और अक्षय ऊर्जा के उपयोग से संबंधित जानकारी दी जा रही है।
विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर द्वारा नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
आयुष विभाग जिला सरगुजा के स्टॉल में आयुर्वेद, योग, यूनानी, होम्योपैथी और प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित परामर्श दिया जा रहा है।
ग्रामोद्योग विभाग द्वारा खादी, हस्तनिर्मित वस्त्र, बांस शिल्प और अन्य स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, छात्रवृत्ति तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जा रही है।
जेल विभाग – केंद्रीय जेल अम्बिकापुर के स्टॉल में बंदियों द्वारा निर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया है, जो पुनर्वास और स्वावलंबन का संदेश दे रहा है।
पुलिस प्रशासन सरगुजा द्वारा नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव एवं बंदूका  स्टॉल लगाकर जानकारी दी जा रही है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और जनसंख्या नियंत्रण संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है।
जिला जल स्वच्छता समिति सरगुजा एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जा रही है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उपभोक्ता अधिकार, राशन कार्ड और खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी दी जा रही है।
सरगुजा जिले का अग्रणी बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, मुद्रा लोन, किसान क्रेडिट कार्ड और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी जा रही है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और वन उत्पादों के उपयोग से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
आदिवासी विकास विभाग द्वारा जनजातीय समुदाय के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं और छात्रवृत्तियों की जानकारी नागरिकों को दी जा रही है।
जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा युवाओं के कौशल प्रशिक्षण और रोजगार अवसरों की जानकारी दी जा रही है।
स्कूल शिक्षा विभाग – समग्र शिक्षा एवं साक्षरता द्वारा नई शिक्षा नीति, बालिका शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और समावेशी शिक्षा के अंतर्गत किए जा रहे कार्य प्रदर्शित किए गए हैं।
मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली पालन से आय सृजन के उपाय, पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुपालन योजनाएँ, कृत्रिम गर्भाधान और डेयरी विकास की जानकारी दी जा रही है।
कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा नवीन कृषि तकनीक, फसल बीमा, मिट्टी परीक्षण और उन्नत बीजों के उपयोग पर जानकारी दी जा रही है।
उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग द्वारा फल, सब्ज़ी और फूल उत्पादन के आधुनिक तरीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के स्टॉल में महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पाद और ग्रामीण आजीविका के मॉडल प्रस्तुत किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अम्बिकापुर द्वारा आवास योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
नगर निगम अम्बिकापुर द्वारा स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और हरित शहर निर्माण से संबंधित कार्यों का प्रदर्शन किया गया है।
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा राज्य के पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के स्टॉल में प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया है।
जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में लोगों को छत्तीसगढ़ की उपलब्धि एवं शासन की महत्वाकांक्षी योजना से संबंधित पुस्तकों को निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
राज्योत्सव स्थल पर लगाए गए ये सभी विभागीय स्टॉल नागरिकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर शासन की योजनाओं, उपलब्धियों और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं

  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित 5 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे आवेदन

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/   खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर…

    Read more

    जिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रखीं समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने दिए गए निर्देश

    अम्बिकापुर 23 जुलाई 2026/  जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई।  बैठक में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट