Ro no D15139/23

स्वरोजगार स्थापित करने हेतु उद्यमिता जागरूकता शिविर में युवाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

जगदलपुर 07 जुलाई 2025/ युवाओं को स्वरोजगार की ओर आकर्षित करने हेतु सोमवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आड़ावाल जगदलपुर में एक दिवसीय उद्यमिता विकास जागरूकता शिविर का आयोजन क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर के द्वारा किया गया है। उक्त जागरूकता शिविर में आईटीआई सहित पॉलीटेक्निक कॉलेज एवं आरसेटी के प्रशिक्षणार्थियों को विभाग में संचालित प्रमुख स्वरोजगार योजनाओं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम के तहत स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु प्रेजेण्टेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। जिसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनान्तर्गत प्रेजेण्टेशन में स्थानीय उत्पाद कोदो-कुटकी, इमली एवं मुनगा से बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों का विडियो रूपांतरण भी दिखाया गया। उद्यमिता विकास जागरूकता शिविर में क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर के मुख्य महाप्रबन्धक श्री अजित सुन्दर विलुंग द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को कार्यालय में संचालित योजनाओं के वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित कर हरसंभव सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया गया ।

उक्त जागरूकता शिविर में उद्योग विभाग के प्रबन्धक श्री जितेन्द्र कुमार एवं श्री लोकेश खापर्डे द्वारा योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी सहित आवेदन प्रक्रिया एवं बैंक की सहायता इत्यादि के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन उपरांत उपस्थित आईटीआई के प्राचार्य सहित आरसेटी एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज के अधिकारी तथा इन संस्थानों के कर्मचारियों तथा प्रशिक्षणार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?