Ro no D15139/23

फटाका  दुकानों की अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं दिशा निर्देश जारी

अम्बिकापुर 14 अक्टूबर 2025/ दीपावली त्यौहार के अवसर पर आतिशबाजी से होने वाली दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु मुख्यालय स्तर से जारी निर्देश के अनुक्रम में फटाका विक्रेताओं से लायसेंस जारी किये जाने से पूर्व आश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिला अग्निशमन अधिकारी एवं जिला सेनानी नगर सेना  अंबिकापुर  द्वारा  दिशा निर्देश जारी कर बताया गया है कि फटाका दुकान किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे कपड़ा बांस रस्सी टेंट इत्यादि का न होकर अज्वलनशील सामग्री से बने टीन शेड द्वारा निर्मित होने चाहिए, फटाका दुकान एक दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी एवं एक दूसरे के सामने न बनाई जाए, फटाका दुकानों में प्रकाश व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार का तेल का लैम्प गैस एवं खुली बिजली बत्तियों का प्रयोग प्रतिबंधित होना चाहिए, किसी भी फटाका दुकान से 50 मीटर के भीतर आतिशबाजी प्रदर्शन प्रतिबंधित होनी चाहिए, विद्युत तारों में ज्वाईंट खुला नहीं होना चाहिए एवं प्रत्येक मास्टर स्विच में फ्यूज या सर्किट ब्रेकर लगा होना चाहिए, जिससे शार्टसर्किट की स्थिति में विद्युत प्रवाह स्वतः बंद हो जाए। दुकानें ट्रांसफार्मर के पास न हो और उनके उपर से हाईटेंशन तार या पावर लाईन न गुजरती हो, प्रत्येक फटाका दुकान में पांच किलो ग्राम क्षमता का डीसीपी अग्निशामक यंत्र होना अनिवार्य है, दुकानों के सामने कुछ अंतराल में 200 लीटर की क्षमता वाले पानी के ड्रम की व्यवस्था बाल्टियों के साथ होनी चाहिए, फटाका दुकानों के समने बाईक/कार की पार्किंग प्रतिबंधित होनी चाहिए, अग्निशामक विभाग एवं एंबुलेंस दुकानों के परिसर में कुछ स्थानों पर लगाया जाए एवं अग्निशामक वाहन के मुव्हमेंट के लिए व्यवस्था होनी चाहिए।
  • Related Posts

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक-‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने शासकीय आवास में सुना ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण, कहा-प्रधानमंत्री का संवाद जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण की भावना को देता है नई…

    Read more

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित 0 अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी

      रायपुर, 30 अगस्त 2026/ नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात