Ro no D15139/23

प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की भूमिका, उत्तरदायित्व सहित प्रशिक्षण प्रबंधन की दी गई जानकारी जनगणना 2027- राष्ट्रीय प्रशिक्षक ने चार्ज अधिकारियों को दिया विस्तृत प्रशिक्षण

कोरबा, 26 फरवरी 2026/ भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए जिले में जिला स्तरीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन आज जनगणना निदेशालय के संयुक्त निदेशक श्री अशोक मिश्रा एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक तथा मास्टर ट्रेनर  कैलाश पांडे ने जिले के सभी चार्ज अधिकारियों (तहसीलदारो) को प्रशिक्षण प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।

सत्र के दौरान संयुक्त निदेशक द्वारा सीएमएमएस पोर्टल में दर्ज की जाने वाली सभी प्रविष्टियों की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया। उन्होंने प्रशिक्षण बैच तैयार करने, शेड्यूल निर्माण, सभी तहसीलों में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित करने तथा अटेंडेंस शीट तैयार करने जैसे आवश्यक प्रबंधन कार्यों पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण हेतु कार्यक्षेत्र निर्धारण, नक्शे पर लिस्टिंग, मकान सूचीकरण मानचित्र को स्कैन कर सीएमएमएस में अपलोड करने, लैंडमार्क का सटीक उल्लेख सुनिश्चित करने जैसी प्रमुख तकनीकी प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री मिश्रा ने प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की भूमिका, उत्तरदायित्व तथा विधिक प्रावधानों पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रगणक के रूप में कर्तव्य, पर्यवेक्षक के रूप में कर्तव्य, प्रकरण प्रबंधन, निरीक्षणीय अधिकार, भावनात्मक संवेदनशीलता, मकानों को क्रमवार नंबर प्रदान करना, नजरी नक्शा तैयार करना, मकान सूचीकरण एवं मकान गणना प्रपत्रों को सही ढंग से भरना और स्वाग प्रक्रिया के अनुपालन की क्या-क्या महत्वपूर्ण बातें हैं।
सत्र के दौरान पीपीटी (पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन टेक्नोलॉजी) के माध्यम से चार्ज अधिकारियों को सभी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया, जिससे आगामी जनगणना कार्यों में पारदर्शिता, गति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर  ओंकार यादव, उप संचालक  मोहन सिंह कँवर, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी, जिला एनआईसी अधिकारी  हेमंत जायसवाल तथा चार्ज अधिकारी के रूप में उपस्थित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद रहे।
  • Related Posts

    बस्तर मे आयोजित मैराथन में पुरस्कारों की होगी झड़ी

    बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में विजेताओं पर होगी 25 लाख नकद पुरस्कारों की बौछार जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ बस्तर की पावन धरा रविवार 22 मार्च को एक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ की…

    Read more

    बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर जिला प्रशासन देगा निःशुल्क कोचिंग और ट्रेनिंग

    जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है। थल सेना द्वारा आर्मी…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट