
अंबिकापुर 16 फरवरी 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित “सखी “वन स्टॉप सेन्टर में दैनिक कार्यों के संचालन व सभी सुसंगत कार्यवाहियों के लिए बहुउद्देशीय कर्माचारी/रसोईया एवं सुरक्षा गार्ड/नाईट गार्ड (सेवाप्रदाता) के रिक्त पदो पर अनिवार्य शैक्षणिक अर्हता कक्षा 8वीं निर्धारित है। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी कक्षा 8वीं की अंकसूची में अंक के स्थान पर ग्रेड अंकित है ऐसी अंकसूची में पूर्णाक एवं प्राप्तांक के अंक नहीं होने के कारण अंकों का मूल्याकंन नहीं हो पाता है। अतः जिन अभ्यर्थी का कक्षा 8वीं का ग्रेड वाला अंकसूची है ऐसे सभी अभ्यर्थी अंक पत्र, अंकसूची के साथ 25 फरवरी 2026 को जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग कलेक्ट्रेट परिसर अम्बिकापुर जिला सरगुजा (छ.ग.) में उपस्थित रहेंगे।








