Ro no D15139/23

बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

कोरबा 23 जून 2025/ वर्षाकाल 2025 के दौरान आवश्यकता होने पर मिनीमाता बांगो बांध माचाडोली एवं हसदेव बॅराज दर्री से नदी में पानी प्रवाहित किया जायेगा। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांगों बांध संभाग क्र. 3 माचाडोली ने सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों को सूचित किया है कि उक्त बांध से नीचे, हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित चल-अचल सम्पत्ति सुरक्षित स्थानों पर ले जायें। बाढ़ क्षेत्र में स्थापित खनिज खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयां, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वे अपनी परिसम्पत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर कर लेवें। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांध ने कहा है कि अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांध एवं हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग को बाढ़ क्षेत्र में आने वाले गांवों में बाढ़ चेतावनी की मुनादी करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

कार्यपालन अभियंता ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र में आने वाले संभावित गांवो में बांगो, चर्रा, पोड़ीउपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कल्मीपारा, सिलयारीपारा, जुनापारा, तिलाईडांड, डुगुपारा, टुंगुमाड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेल गांव, झाबू, नवांगांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा, सिरकीकला आदि शामिल हैं।

  • Related Posts

    कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, कलेक्टर से की मुलाकात

     कोरबा, 17 मार्च 2026/मछली पालन विभाग द्वारा कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों को राज्य के बाहर अध्ययन भ्रमण पर भेजा गया था। हितग्राही किसान भुवनेश्वर तथा कौशल्या गंगा में…

    Read more

    कोरबा जिले में एलपीजी गैस और पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू’ ’एक दिन में गैस डिलीवरीः सुभाष चंद्र अग्रवाल को मिली त्वरित सेवा’ ’अफवाहों पर ध्यान न दें, व्यवस्था पूरी तरह सामान्य’

     कोरबा 17 मार्च 2026/जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर एवं पेट्रोल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है। शासन के निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान