Ro no D15139/23

ईवीएम संचालन के सम्बंध में 3 एवं 4 फरवरी को 18 वार्डों में दी जायेगी जानकारी

कोरबा । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशानुसार शहर के वार्डो में नगरीय निकाय निर्वाचन में ईवीएम के संचालन के संबंध में आमनागरिको को जागरूक किया जायेगा। वार्ड में लगने वाले शिविर में आम नागरिकों की शंकाओं / जिज्ञासाओं का निराकरण करने हेतु प्रति वार्ड (शासकीय कार्यालय में) ई.व्ही.एम. प्रदर्शन / जानकारी केन्द्र बनाया गया है। इस हेतु क्मउवदेजतंजपवद च्संद तैयार कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है, जिसमें समय प्रातः 10ः30 बजे से सायं 5ः00 बजे तक निर्धारित दिवस / स्थल में ई.व्ही.एम. का प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 एवं 4 फरवरी को नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड 34 दादरखुर्द के मतदाताओं के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय दादरखुर्द, वार्ड क्रमांक 32 पोड़ीबहार के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पोड़ीबहार, वार्ड क्रमांक 28 एसईसीएल कालोनी क्र. 1 के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय एनसीडीसी कोरबा, वार्ड क्रमांक 30 एसईसीएल कालोनी 2 के लिए शासकीय हाईस्कूल जे.पी.कालोनी, वार्ड क्रमांक 11 सीतामणी के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय सीतामढ़ी, वार्ड क्रमांक 1 रामसागर पारा के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा (टीडब्ल्यूडी), वार्ड क्रमांक 15 परिवहन नगर के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय कन्या साडा कोरबा, वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पंप हाउस, वार्ड क्रमांक 37 रामपुर के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर (पीडब्ल्यूडी), वार्ड क्रमांक 42 बालको नगर के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालको, वार्ड क्रमांक 43 कैलाश नगर के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कन्या बालको, वार्ड क्रमांक 47 रूमगरा के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय रूमगरा, वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय कोहड़िया, वार्ड क्रमांक 48 हसदेव क्रमांक एक के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय दर्री, वार्ड क्रमांक 54 जमनीपाली के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जमनीपाली, वार्ड क्रमांक 51 स्याहीमुड़ी के लिए शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी, वार्ड क्रमांक 67 बल्गीखार के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बल्गीखार और वार्ड क्रमांक 63 विकासनगर के मतदाताओं के लिए राजा गुरू बालकदास शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आदर्शनगर कुसमुंडा को ईवीएम प्रदर्शन/जानकारी केन्द्र बनाया गया है। जहां मतदाताओं को ईवीएम मशीन से मतदान करने के संबंध में जानकारी दी जायेगी।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!