Ro no D15139/23

शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं विशेष शिविरों का आयोजन विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के अंतर्गत व्यापक अभियान’

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026) कार्यक्रम संचालित है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
एसआईआर-2026 के तहत 23 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए पात्र मतदाताओं सहित 01 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं से घोषणा पत्र के साथ निर्धारित प्रपत्र-6 में आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 01 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं से भी प्रपत्र-6 में अग्रिम आवेदन लिया जाएगा।
निर्वाचन कार्यों की प्रभावशीलता बढ़ाने तथा युवाओं में मतदाता जागरूकता का वातावरण सृजित करने के उद्देश्य से जिले के सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों (महाविद्यालयों) में कैम्पस एंबेसडर की उपस्थिति में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में 01.01.2026, 01.04.2026, 01.07.2026 एवं 01.10.2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले भावी मतदाताओं के आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे।
जिले में विशेष शिविरों के आयोजन हेतु विस्तृत शेड्यूल तैयार कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। शिविरों से संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ( Facebook, Instagram, Threads, X, WhatsApp    ) पर साझा किए जाएंगे तथा नई पीढ़ी के मतदाताओं को आधिकारिक सोशल मीडिया लिंक को फॉलो करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नुक्कड़ नाटक, संवाद कार्यक्रम और विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए किए गए कार्यों का प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ्स जिला कार्यालय को प्रस्तुत करें, जिससे निर्वाचन आयोग को निर्धारित समय में जानकारी प्रेषित की जा सके।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं