Ro no D15139/23

विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की पहल

*हेल्पलाइन के माध्यम से विद्यार्थियों को मिल रही मानसिक सहयोग और मार्गदर्शन की सुविधा*

रायपुर, 31 अक्टूबर 2025/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष पहल की गई है। देश में विद्यार्थियों के बीच आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों की गंभीरता से लेते हुए मण्डल द्वारा शैक्षणिक संस्थानों- जैसे स्कूल, कोचिंग संस्थान, कॉलेज और प्रशिक्षण केन्द्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर केन्द्रित हेल्पलाइन सुविधा प्रारंभ की गई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर 1800-233-4363 पर विद्यार्थियों को मानसिक परामर्श प्रदान किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा जारी आदेश के तहत प्रारंभ की गई है। इस कार्य में मण्डल अध्यक्ष श्रीमती रेणु जी पिल्ले के निर्देश, सचिव श्रीमती पुष्पा साहू के आदेश, प्रभारी उपसचिव (प्रशासनिक) श्रीमती प्रीति शुक्ला के समन्वय, डॉ. बी. रघु के मार्गदर्शन एवं हेल्पलाइन नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की टोल फ्री हेल्पलाइन संख्या 1800-233-4363 पर विद्यार्थियों को मानसिक परामर्श प्रदान किया जा रहा है। आज बिलासपुर जिले की एक बी.ए. अंतिम वर्ष की छात्रा ने इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर अपने मन की बात साझा की। छात्रा ने बताया कि पढ़ाई करते समय उसे डर और घबराहट होती है, भूख नहीं लगती तथा लगातार तनाव और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। इस दौरान हेल्पलाइन से जुड़ी मनोवैज्ञानिक श्रीमती काजल चौबे ने छात्रा से लगभग 20 से 22 मिनट तक वार्तालाप किया और उसे मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

मनोवैज्ञानिक ने छात्रा को सलाह दी कि वह नियमित भोजन करें, मोबाइल का उपयोग सीमित रखें, पर्याप्त नींद ले और दिमाग को रिलेक्स रखने हेतु मेडिटेशन तथा हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधियों को अपनाए। साथ ही अपने घरवालों और मित्रों से खुलकर अपनी भावनाएँ साझा करने की भी सलाह दी गई। वार्तालाप के अंत में छात्रा ने बताया कि बातचीत के बाद उसे काफी राहत महसूस हुई और उसका मन हल्का हो गया।

मण्डल द्वारा बताया गया कि विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने हेतु हर शुक्रवार को हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 1800-233-4363 पर मनोवैज्ञानिक/मनोचिकित्सक उपलब्ध रहेंगे, जो विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से मुक्ति एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के उपाय बताएंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा यह पहल विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक दबाव को कम करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जिससे वे अपनी समस्याओं को साझा कर मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?