Ro no D15139/23

सिरपुर पर्यटन को नई दिशा देने की पहल

*आईआईटीटीएम ग्वालियर में सिरपुर के 17 गाइडों का विशेष प्रशिक्षण प्रारंभ*

रायपुर, 10 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के विशेष प्रयासों से सिरपुर के 17 स्थानीय गाइडों को एक माह के विशेष पर्यटन प्रशिक्षण के लिए भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम) ग्वालियर भेजा गया है। यह आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सिरपुर जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल पर पर्यटन को अधिक सुदृढ़ और पेशेवर स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ आईआईटीटीएम ग्वालियर के निदेशक द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रशिक्षित स्थानीय गाइड किसी भी पर्यटन स्थल की पहचान को नई ऊँचाई तक ले जाते हैं। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से विरासत पर्यटन, गाइडिंग कौशल, आगंतुक प्रबंधन, स्टोरी टेलिंग, सांस्कृतिक व्याख्या और जिम्मेदार पर्यटन जैसे विषयों पर केंद्रित है।

यह पूरा कार्यक्रम सिरपुर की पर्यटन आवश्यकताओं और संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद गाइड अपने क्षेत्र में लौटकर पर्यटकों को बेहतर, तथ्यपरक और आकर्षक अनुभव प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण उपरांत सिरपुर में पर्यटन से संबंधित नई पहलों का शुभारंभ भी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए जाने की योजना है।
सिरपुर, एक प्राचीन पुरातात्विक और बौद्ध विरासत स्थल है, मध्य भारत में बौद्ध शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है।

ऐतिहासिक अभिलेख बताते हैं कि यहां 100 से अधिक विहार थे, जिनमें 10 हजार से अधिक बौद्ध भिक्षु शिक्षा प्राप्त करते थे। ऐसे स्थल पर प्रशिक्षित स्थानीय गाइडों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
इस प्रशिक्षण से न केवल पर्यटकों का अनुभव समृद्ध होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए अजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे।

सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धम्मशील गणवीर ने कहा कि राज्य में हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय सहभागिता सुनिश्चित करने और सिरपुर को राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    एनएचएम और एएनएम कर्मचारियों के वेतन कोषालय में किया जा चुका है प्रस्तुत

    जशपुरनगर 11 मार्च 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘‘एनएचएम और एएनएम कर्मचारियों को 02 मार्च से नहीं दिया गया मानदेय‘‘ के संबंध में…

    Read more

    तेंदूपत्ता परिवहन में पारदर्शिता लाने के लिए वन विभाग की पहल

    अब जेम पोर्टल के जरिए होगी निविदा प्रक्रिया जगदलपुर, 11 मार्च 2026/ राज्य शासन की नवीन तेंदूपत्ता नीति 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में वन विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये