Ro no D15139/23

सिरपुर पर्यटन को नई दिशा देने की पहल

आईआईटीटीएम ग्वालियर में सिरपुर के 17 गाइडों का विशेष प्रशिक्षण प्रारंभ

रायपुर, 10 जनवरी 2026 / (IMNB NEWS AGENCY) सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के विशेष प्रयासों से सिरपुर के 17 स्थानीय गाइडों को एक माह के विशेष पर्यटन प्रशिक्षण के लिए भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम) ग्वालियर भेजा गया है। यह आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सिरपुर जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल पर पर्यटन को अधिक सुदृढ़ और पेशेवर स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ आईआईटीटीएम ग्वालियर के निदेशक द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रशिक्षित स्थानीय गाइड किसी भी पर्यटन स्थल की पहचान को नई ऊँचाई तक ले जाते हैं। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से विरासत पर्यटन, गाइडिंग कौशल, आगंतुक प्रबंधन, स्टोरी टेलिंग, सांस्कृतिक व्याख्या और जिम्मेदार पर्यटन जैसे विषयों पर केंद्रित है।

यह पूरा कार्यक्रम सिरपुर की पर्यटन आवश्यकताओं और संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद गाइड अपने क्षेत्र में लौटकर पर्यटकों को बेहतर, तथ्यपरक और आकर्षक अनुभव प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण उपरांत सिरपुर में पर्यटन से संबंधित नई पहलों का शुभारंभ भी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए जाने की योजना है। सिरपुर, एक प्राचीन पुरातात्विक और बौद्ध विरासत स्थल है, मध्य भारत में बौद्ध शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है।

ऐतिहासिक अभिलेख बताते हैं कि यहां 100 से अधिक विहार थे, जिनमें 10 हजार से अधिक बौद्ध भिक्षु शिक्षा प्राप्त करते थे। ऐसे स्थल पर प्रशिक्षित स्थानीय गाइडों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस प्रशिक्षण से न केवल पर्यटकों का अनुभव समृद्ध होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए अजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे।

सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  धम्मशील गणवीर ने कहा कि राज्य में हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय सहभागिता सुनिश्चित करने और सिरपुर को राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*   *मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं