Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने उदयपुर एवं लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सचिवों की ली बैठक ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विनय अग्रवाल द्वारा जनपद पंचायत लखनपुर के सभा कक्ष में शनिवार को उदयपुर एवं लखनपुर के विकासखंड की पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की  ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक ली गई।  बैठक में सभी योजनाओं की प्रगति के सम्बंध में कार्यवार समीक्षा की गई। जिसमें सर्वप्रथम स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी सामुदायिक शौचालय को शीघ्र चालू कर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा ग्राम पंचायत में कचरा कलेक्शन का कार्य सुचारू रूप से करते हुए यूजर चार्ज की वसूली करने हेतु कहा गया। बिहान योजना अंतर्गत परिवार की महिलाओं को समूह से जोड़े जाने हेतु तथा समूहों को बैंक लिंकेज किए जाने व नए समूह का गठन करने के लिए निर्देशित किया गया। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत सभी कार्यों को 31 मार्च 2026 की स्थिति में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा गांव में आजीविका डबरी के कार्यों को ज्यादा से ज्यादा खोले जाने हेतु विस्तृत निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास में 90 दिवस का मस्टर रोल जारी करने के लिए कार्यवार समीक्षा करने हेतु कहा गया। योजना अंतर्गत चल रहे आंगनबाड़ी  को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कर समय सीमा में मूल्यांकन करते हुए सामग्री का भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया। सर्व शिक्षा अभियान तथा समग्र शिक्षा अंतर्गत चल रहे कार्यों की कार्यवार समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । समर्थ पोर्टल पर समस्त एन्ट्री करने तथा सभी प्रकार के रजिस्टरों को ग्राम पंचायत में संधारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा 15वें वित्त अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत में बन रहे अटल डिजिटल सेवा केंद्र को शीघ्र पूर्ण करते हुए उनका संचालन करने तथा पंचायत में निर्माणाधीन नवीन ग्राम पंचायत भवनों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु कहा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत सामान्य आवास ,पीएम जनमन आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवासों को प्राथमिकता से पूर्ण किए जाने हेतु तथा आवास के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही निर्मित ना हो इसको व्यकितगत रुप से सचिवों को देखने की हिदायत दी गई। लखनपुर में 1755 आवास को तथा उदयपुर में 1156 आवासों को 31 मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया, आवास हितग्राहियों का सही खाता केवाईसी से लिंक करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपसंचालक पंचायत,मुख्य कार्यपालन अधिकारी उदयपुर ,लखनपुर सहायक परियोजना अधिकारी के साथ दोनो जनपद पंचायतों के सभी ग्राम पंचायत के सचिव उपस्थित थे

  • Related Posts

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*   *मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं