Ro no D15139/23

ऐतिहासिक जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल के संरक्षण एवं आधुनिकीकरण की दिशा में पहल

*स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने स्कूल का किया अवलोकन*

रायपुर ,21 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज दुर्ग गांधी चौक स्थित शहर के सबसे पुराने एवं ऐतिहासिक जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल का स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अवलोकन किया। देश की आजादी से पूर्व स्थापित इस विद्यालय से दुर्ग शहर की कई पीढ़ियों की भावनात्मक स्मृतियाँ जुड़ी हुई हैं। अवलोकन के दौरान विद्यालय भवन की वर्तमान स्थिति, उसके संरक्षण एवं आवश्यक विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यालय के जीर्ण-शीर्ण अवस्था को उसके मूल स्वरूप एवं ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

अवलोकन के दौरान विद्यालय परिसर में स्मार्ट क्लास, आवश्यक अधोसंरचना विकास एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही NEET एवं JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए “सुपर-30” योजना अंतर्गत विशेष कोचिंग एवं मार्गदर्शन व्यवस्था प्रारंभ करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, ताकि दुर्ग के विद्यार्थियों को बड़े शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकें।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए प्रत्येक विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु संकल्पित है तथा शैक्षणिक संस्थानों के उन्नयन एवं आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!