Ro no D15139/23

मोरगा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 105 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

 कोरबा 21 मई 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत मोरगा में जिला पंचायत सदस्य  विद्वान मरकाम की उपस्थिति में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार  सुमन मानिकपुरी सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा  जय प्रकाश डड़सेना, सहित  अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्राम मोरगा के सरपंच सहित क्लस्टर की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख, अधिकारी और कर्मचारी भी शिविर में शामिल हुए।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों को शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई एवं योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विभागों द्वारा आमजनों को विभागीय योजनाओं से लाभांवित किया गया। जिसमें खाद्य विभाग द्वारा पात्र 6 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड तथा पंचायत विभाग द्वारा 20 ग्रामीणों को मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा 5 किसानों को केसीसी, सहकारी समिति द्वारा 5 हितग्राहियों को योजनांतर्गत चेक वितरण किया गया। साथ ही उद्यान विभाग द्वारा आमजनों को उन्नत किस्म के बीजों का वितरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतों से संबंधित कुल .227 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 105 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही संबंधित विभागों द्वारा किया गया, जबकि शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है।
शिविर   को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं उचित समाधान सुनिश्चित होता है। सभी विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक अनावश्यक रूप से चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अतिथियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविर में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ।
  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!