Ro no D15139/23

वन विभाग के तत्परता से घायल महिला की बची जान

हाथी की गतिविधियों पर सतत निगरानी, ग्रामीणों को किया गया सतर्क

 वनमंडल जशपुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के परिसर सुखरापारा में आज प्रातः एक लोनर हाथी के आगमन से उत्पन्न स्थिति में वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से घायल महिला की जान बचाई गई। डीएफओ जशपुर वनमण्डल ने बताया कि हाथी वन परिक्षेत्र कापू, वनमंडल धरमजयगढ़ से होते हुए सुखरापारा क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान ग्राम सुखरापारा निवासी 60 वर्षीय श्रीमती कमलाबाई पति श्री मदीनसाय राउत खेत में स्थित डबरी में मछलियों को देखने गई हुई थीं। अचानक हाथी से आमने-सामने हो जाने पर हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर खेत में फेंक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं आर.आर.टी. टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। टीम द्वारा बिना देर किए घायल महिला को सुरक्षित उठाकर सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वन विभाग द्वारा नियमानुसार तत्कालिक सहायता राशि भी उपलब्ध करा दी गई है।
डीएफओ ने बताया कि हाथी की गतिविधियों की सतत निगरानी के लिए वन कर्मियों एवं आर.आर.टी. सदस्यों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। साथ ही आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने, जंगल एवं संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की समझाइश दी जा रही है। वन विभाग ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा हाथी या किसी भी जंगली प्राणी की गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय वन अधिकारियों को दें, जिससे समय पर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

  • Related Posts

    शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक

    जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/ सत्र 2026-27 में छ.ग. राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। CGIT, Jashpur…

    Read more

    देशभर के 25 हजार केंद्रों से एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया श्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानश् का शुभारंभ जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन