Ro no D15139/23

जिले में श्रम कानूनों के पालन हेतु संयुक्त टीम द्वारा सोलर पॉवर प्लांट और चिमनी भट्ठा का निरीक्षण (IMNB NEWS AGENCY)

(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  विनय कुमार लंगेह के निर्देश के परिपालन में जिले में श्रम कानूनों के अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण कार्रवाई की गई। इसी क्रम में मेसर्स गोदावरी पॉवर एण्ड इस्पात लिमिटेड द्वारा ग्राम जंगलबेड़ा में निर्माणाधीन सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में श्रम पदाधिकारी  डी.एन. पात्र,  निरीक्षक विधिक माप विज्ञान सिद्धार्थ दुबे एवं श्रम उप निरीक्षक  बेलारसन बघेल उपस्थित रहे।
विधिक माप विज्ञान विभाग की जांच में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। वहीं श्रम विभाग के निरीक्षण में पाया गया कि सोलर पैनल फिटिंग का कार्य ठेकेदार केएसएल क्लिनटेक लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। इस दौरान संविदा श्रमिक अधिनियम 1970, न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, वेतन भुगतान अधिनियम 1936 एवं भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 के अंतर्गत जांच की गई। जांच में यह पाया गया कि ठेकेदार द्वारा संविदा श्रमिक अधिनियम 1970 के अंतर्गत 200 श्रमिकों हेतु अनुज्ञप्ति ली गई है, किंतु भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 के अंतर्गत अनुज्ञप्ति प्राप्त नहीं की गई है। इस पर ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर उक्त अधिनियम के अंतर्गत अनुज्ञप्ति प्राप्त करना सुनिश्चित करें। साथ ही निरीक्षण में ओवरटाइम एवं वेतन कटौती से संबंधित पंजी संधारित नहीं पाया गया।
इसी प्रकार सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम केन्दूढार स्थित लक्ष्मी ब्रिक्स (चिमनी भट्ठा) का भी निरीक्षण किया गया। यहां श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986, न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 एवं वेतन भुगतान अधिनियम 1936 के अंतर्गत जांच की गई। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का बाल श्रमिक नहीं पाया गया। सूचना प्रदर्शन नहीं पाए जाने पर संबंधित को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। विधिक माप विज्ञान विभाग के निरीक्षण में यहां कोई माप उपकरण भी प्राप्त नहीं हुआ। जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा एवं श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु इस प्रकार की निरीक्षण कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान