Ro no D15139/23

भौतिक चालान के स्थान पर अब ऑनलाइन माध्यम से जमा होंगे चालान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

अम्बिकापुर 19 मार्च 2026/  संचालनालय कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार भौतिक चालानों का प्रचलन समाप्त कर ऑनलाईन माध्यम से चालान जमा करने के संबंध में ओटीसी (ओव्हर द काउण्टर) चालान जमा करने हेतु निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु जिला कोषालय सरगुजा द्वारा 19 मार्च 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि ओटीसी सुविधा के अंतर्गत ई-चालान पोर्टल पर चालान जमा करते समय चालान का डाटा बैंक को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया जाता है, जिससे बैंक स्तर पर पुनः चालान प्रविष्टि की आवश्यकता नहीं रहती है। बैंक काउण्टर पर केवल ऑनलाइन द्वारा जनरेटेड चालान की प्रविष्टि करके राशि जमा की जाती है। ई-चालान पोर्टल  ( http://echallan.cg.gov.in/) में जमाकर्ता को रजिस्ट्रेशन कर यूजर आईडी बनाना होता है जिसके माध्यम से वह चालान जनरेट तथा किए गए लेन-देन की जानकारी एवं रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। ओटीसी द्वारा जेनरेटेड चालान की वैद्यता 07 दिवस की होती है, इस अवधि में जमाकर्ता को बैंक जाकर कैश या चेक के माध्यम से राशि बैंक में जमा करनी होगी, अन्यथा चालान इनवेलिड हो जाएगा और पुनः चालान जनरेट करने की आवश्यकता होगी। जिला कोषालय अधिकारी ने संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा ओटीसी के माध्यम से कर/शुल्क जमा करने की प्रक्रिया संबंधी यूजर मैन्यूल की प्रति सर्वसंबंधितों को उपलब्ध कराते हुए कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के आहरण-संवितरण अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाम्प वेंडर्स उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग चला रहा है विशेष सघन निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान

      औषधियों के अवैध भंडारण एवं विक्रय, बिना वैध अनुज्ञप्ति के औषधि कारोबार, प्रतिबंधित एवं नियंत्रित औषधियों के अनियमित विक्रय तथा औषधियों के परिवहन में नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध…

    Read more

    भखारा के शासकीय आईटीआई परिसर में आकार ले रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’ हरियाली से बढ़ी परिसर की खूबसूरती, औषधीय एवं फलदार पौधों से पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

    धमतरी, 10 अगस्त 2026// शासकीय आईटीआई परिसर भखारा में पर्यावरण वानिकी मद से लगभग 31 लाख रुपए की लागत से विकसित किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’ अब अपने स्वरूप में…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात