Ro no D15139/23

साप्ताहिक समय-सीमा बैठक संपन्न लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

अम्बिकापुर 30 सितम्बर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री भोसकर ने एग्रीटेक एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभाओं में सभी एजेंडा बिंदुओं का विधिवत वाचन करने के लिए कहा।

बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों जैसे बहुउद्देशीय केंद्र, वनधन विकास केंद्र, पीएम आवास, आंगनबाड़ी केंद्र, छात्रावास एवं विद्युतीकरण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने को निर्देशित किया।
इसके अतिरिक्त, जन शिकायतों, मुख्यमंत्री जनदर्शन एवं कलेक्टर जनदर्शन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र के लिए प्रस्तुत दस्तावेजों की विधिवत जांच कर समयसीमा में प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

इस बैठक में डीएफओ श्री अभिषेक जोगावत, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?