Ro no D15139/23

निजी चिकित्सालय की कार्यशाला सह बैठक में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की शत प्रतिशत रिपोर्टिंग के दिए निर्देश

राजनांदगांव 13 फरवरी 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कार्यक्रमों की शत प्रतिशत आनलाइन रिपोर्टिंग करने के लिए निजी चिकित्सालयों की कार्यशाला सह बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि उन्मुखीकरण कार्यशाला सभी चिकित्सालायों को मरीजों के बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने समय-सीमा में रिपोर्ट ऑनलाइन करने एवं ऑफलाइन रिपोर्ट कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी द्वारा युवीन कार्यक्रम अंतर्गत की जा रही रियल टाइम रिपोर्टिंग की समीक्षा की गई, साथ ही आरसीएच 2.0 पोर्टल के बारे में  विस्तृत रूप से जानकारी दी। जिला प्रबंधक डाटा  अखिलेश चोपड़ा द्वारा आरसीएच 2.0 के तकनीकी पहलुओं पर बारीकी से विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा आर सी एच 2.0 का निजी चिकित्सालय में समुचित रूप से क्रियान्वयन के लिए आभा आई डी जानकारी निजी चिकित्सालयों के आए प्रतिनिधियों को दी गई। कार्यशाला सह बैठक में कहा गया कि हेल्थ मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम, युवीन पोर्टल, आरसीएच पोर्टल एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टल के बारे में आवश्यक समीक्षा कर कम एंट्री करने वाले अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला प्रबंधक शहरी  पूजा मेश्राम, जिला सहायक डाटा  प्रीति सिंह,  कौशल शर्मा,  मनीष निमजे सहित निजी चिकित्सालियों से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महंत परिवार की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    सरकारी योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, महिलाएं बन रहीं परिवार की ताकत सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से परिवार की आय में दे रहीं योगदान कोरबा, 05 मार्च 2026/ राज्य सरकार की ’महतारी…

    Read more

    मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    कोरबा, 05 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी