Ro no D15139/23

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, लापरवाही पर सम्बंधित अधिकारी पर होगी कार्यवाही

 राजस्व प्रकरणों की हुई समीक्षा, नक्शा बटांकन एवं त्रुटि सुधार के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने दिए निर्देश
फोरलेन कटघोरा-अंबिकापुर एनएच-130 के एलाइनमेंट के सम्बन्ध में हुई चर्चा
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों, शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर की समीक्षा

अम्बिकापुर 03 अगस्त 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में विभागों के लंबित प्रकरणों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा आमजन से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, नगरीय निकाय, जल संसाधन, लोक निर्माण एवं अन्य विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वसंत ने तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में ऐसे बच्चे जिनका जन्म प्रमाणपत्र नहीं बना है, उनका चिन्हांकन कर प्रमाणपत्र बनवाने की कार्यवाही करें। इस दौरान नक्शा प्रोजेक्ट में प्रगति, डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति, एनएचएम पदों पर भर्ती की प्रगति, आयुष्मान कार्ड निर्माण में प्रगति, आपार आईडी निर्माण, जाति एवं जन्म प्रमाणपत्र निर्माण में प्रगति, मुआवजा प्रकरणों, अतिक्रमण सहित अन्य की समीक्षा की गई। साथ ही कलेक्टर जनदर्शन, जन चैपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपवनमण्डलाधिकारी अम्बिकापुर सुश्री श्वेता कम्बोज, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त श्री डी एन कश्यप, सर्व एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निराकरण के दिए निर्देश-
कलेक्टर श्री वसंत ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अनावश्यक रूप से प्रकरण लंबित न रखें, सभी विभाग लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही या अनावश्यक विलंब की स्थिति में संबंधित अधिकारियों पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने- अपने क्षेत्र में तहसीलवार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

पूर्व बैठकों एवं निरीक्षणों के दौरान दिए निर्देशों के क्रियान्वयन पर की गई समीक्षा-
कलेक्टर ने पूर्व विभागीय बैठकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान विभागों को दिए गए निर्देशों पर क्रियान्वयन के सम्बंध में समीक्षा की। उन्होंने विभागवार जानकारी ली तथा कहा कि प्राथमिकता वाले कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न निर्माण कार्यों, मरम्मत एवं सुधार कार्यों में तेजी लाएं। जिन कार्यों की स्वीकृति ली जानी है, उनकी कार्ययोजना तैयार कर तत्काल उपलब्ध कराएं। वहीं जहां स्वीकृति प्रदान हो गई है, उनका निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करें।

समय सीमा में राजस्व प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश-
कलेक्टर श्री वसंत राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न राजस्व प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को 6 माह से पूर्व के सभी प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग अपने समय सीमा के कार्यों में गंभीरता लाए तथा आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में नक्शा बटांकन के कार्य में तेजी लाने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया,  वहीं त्रुटि सुधार से सम्बन्धी प्रकरणों को जल्द निराकृत करने सभी एसडीएम को निर्देश दिए। इस दौरान  सीमांकन, नामांतरण, आधार सीडिंग, डिजिटल हस्ताक्षर, किसान किताब पत्र, जेंडर प्रविष्टि, कोटवारी भूमि, शासकीय पट्टे,अतिक्रमण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फोरलेन कटघोरा-अंबिकापुर एनएच-130 के एलाइनमेंट के सम्बन्ध में हुई चर्चा-
बैठकमें एपीजी (नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप) परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 4-लेन कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के एलाइनमेंट के सम्बंध में चर्चा की गई। उन्होंने परियोजना के प्रभावी प्रस्तुतीकरण एवं आवश्यक अनुमोदनों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए एनएचएआई, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने कहा। उन्होंने परियोजना से जुड़े आवश्यक कार्यों एवं प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए योजना एवं क्रियान्वयन में शीघ्र गति लाने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

    सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम   अम्बिकापुर 23 अगस्त 2026/ महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के…

    Read more

    बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

    आजिविका विभिन्न गतिविधियों से मिली लखपति दीदी की पहचान स्वयं सहायता समूह से डेढ़ लाख का ऋण लेकर शुरू किया कृषि कार्य, खीरा सहित विभिन्न सब्जियों की खेती से बढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से