Ro no D15139/23

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के दिए निर्देश

सांसद श्रीमती महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

कोरबा 28 अगस्त 2025/
सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटना रोकने, ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिए। बैठक विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, विधायक पाली श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह कंवर, प्रभारी कलेक्टर श्री आशुतोश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंन्द्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार, जिला परिवहन अधिकारी श्री विवेक सिन्हा सहित पीडब्ल्यूडी, यातायात विभाग एवं अन्य जनप्रतिनिधि व संयंत्रों के अधिकारी उपस्थित थे।
सांसद श्रीमती महंत ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए और सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। सांसद श्रीमती महंत ने दुर्घटनाजन्य स्थानों में गति अवरोधक का निर्माण, सड़क से मवेशियों को हटाने की कार्यवाही, बिना हेलमेट के वाहन चलाने, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में सांसद श्रीमती महंत को एसपी श्री तिवारी ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए प्रयास व सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में किए गए कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए। एसपी श्री तिवारी  ने बताया कि जिले में चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में लोगों को होडिंग बैनर-पोस्टर के माध्यम से सचेत की जा रही है। उन्होंने बताया कि यातायात एवं परिवहन विभाग द्वारा जिले में तीन सवारी, ओवर स्पीडिंग, कानफोडू साइलेंसर का उपयोग, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के लाइसेंस लगातार निरस्त भी किया जा रहा है। इसी तरह सड़क सुरक्षा सप्ताह के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की जानकारी दी।  उन्होंने मादक पदार्थों के रोकथाम की दिशा में की जा रही कार्यवाही, चोरी के वाहनों का पता लगाने एप निर्माण, सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी लगाकर अपराधियों को पकड़ने की दिशा में चलाये जा रहे गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में सड़क किनारे कोसना के नाम पर नशायुक्त पदार्थ विक्रय किये जाने की शिकायत सामने आने और कटघोरा-पोड़ी उपरोड़ा के ग्रामीण क्षेत्र में गांजा बिक्री की शिकायत सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही की बात कही।

  • Related Posts

    839.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

      कोरबा 20 अगस्त 2026/कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 839.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में…

    Read more

    आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी पोर्टल पर होगी सार्वजनिक हर माह की उपस्थिति भी पोर्टल पर होगी प्रदर्शित, पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

     कोरबा 20 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम-छात्रावासों में निवासरत छात्र-छात्राओं की जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा।…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ