Ro no D15139/23

कोरोना कालीन सेवा अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने संबंधी निर्देश जारी, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी भर्ती प्रक्रिया की समय-सारणी घोषित

संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 28 मार्च 2025 को संभाग एवं जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी (स्टाफ नर्स, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष/महिला, वार्ड बॉय एवं वार्ड आया) के कुल 525 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। उक्त भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत व्यापम द्वारा संबंधित पदों की परीक्षा आयोजित कर परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेश दिनांक 07 दिसंबर 2021 एवं 03 फरवरी 2023 के अनुसार, कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नियुक्त अभ्यर्थियों को एक वर्ष में न्यूनतम 06 माह के कार्य अनुभव का लाभ दिया जाना है। इस संबंध में व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे 15 दिवस के भीतर संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अनुभव प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों हेतु आवश्यक निर्देशः
अभ्यर्थी कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान जिस जिले में कार्यरत रहे हैं, उसी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, छत्तीसगढ़ को आवेदन प्रस्तुत करेंगे।
अनुभव प्रमाण पत्र निर्धारित प्रपत्र परिशिष्ट ‘अ’ में ही मान्य होगा।
अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश, ज्वाइनिंग आदेश एवं वेतन संबंधी दस्तावेज अनिवार्य रूप से संलग्न करने होंगे।
केवल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र ही मान्य किया जाएगा।
अभ्यर्थियों द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र दिनांक 14 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 तक संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से, कार्यालयीन समय में जमा किया जाना अनिवार्य होगा।

भर्ती प्रक्रिया की संभावित समय-सारणीः
अनुभव प्रमाण पत्र जमा करने की अवधि : 14 जनवरी से 29 जनवरी 2026
संभाग स्तरीय समिति द्वारा सत्यापन : 30 जनवरी से 08 फरवरी 2026
सत्यापित दस्तावेज संचालनालय को प्रेषण : 09 फरवरी 2026
संचालनालय द्वारा मेरिट सूची जारी : 10 फरवरी से 18 फरवरी 2026
दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अवधि : 19 फरवरी से 24 फरवरी 2026
अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन : 10 मार्च 2026 तक
(विभागीय वेबसाइट  www.cghealth.nic.in पर) सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण की जा सके।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?