Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास में अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई दो लोगों पर एफआईआर करने के निर्देश, 1640 बोरी यूरिया जप्त

अम्बिकापुर 15 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने ग्राम डांडगांव, तहसील उदयपुर स्थित प्रधानमंत्री आवास में अवैध रूप से उर्वरक (यूरिया) भंडारण के मामले में दो व्यक्तियों पर सुखराम पिता बुधियार एवं पंकज अग्रवाल पिता मदन अग्रवाल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955“ की धारा 3/5 एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार उदयपुर को सूचना मिली थी कि ग्राम डांडगांव के प्रधानमंत्री आवास में पंकज अग्रवाल द्वारा 1640 बोरी यूरिया उर्वरक का भंडारण किया गया है। तहसीलदार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, हल्का पटवारी तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में दिनांक 25 जून 2025 को मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया गया। पंकज अग्रवाल द्वारा ताले की चाबी न देने पर ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया गया, जहां यूरिया भंडारित पाया गया।
जांच के दौरान उर्वरक की प्राप्ति और भंडारण से संबंधित कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। अनावेदक पंकज अग्रवाल ने उत्तर में बताया कि वह पिकअप वाहन से किसानों को भाड़े पर उर्वरक पहुंचाता है और यह उर्वरक किसानों द्वारा खरीदा गया था, जिसे अस्थायी रूप से सुखराम के खाली मकान में रखा गया था।
हालांकि, न्यायालय ने पाया कि प्रस्तुत जवाब व तर्क प्रमाणित एवं समाधानकारी नहीं हैं, और कोई वैध दस्तावेज या खरीदी रसीद प्रस्तुत नहीं की गई। अतः यह कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन मानते हुए न्यायालय ने संबंधित थाना उदयपुर में प्राथमिकी दर्ज करने तथा 7 दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया है।
साथ ही, जप्त की गई 1640 बोरी यूरिया उर्वरक को जिला विपणन अधिकारी, अम्बिकापुर की सुपुर्दगी में देने के निर्देश भी पारित किए गए हैं।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ