Ro no D15139/23

शासकीय सेवकों को सामान्य भविष्य निधि राशि का अंतिम भुगतान ऑनलाईन जीपीएफ फाईनल पेमेंट सिस्टम के माध्यम से करने के संबंध में निर्देश जारी

अम्बिकापुर 23 अप्रैल 2025/ वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग द्वारा राज्य के शासकीय सेवकों को सामान्य भविष्य निधि राशि का अंतिम भुगतान “ऑनलाईन जीपीएफ फाईनल पेमेंट सिस्टम“ के माध्यम से करने के संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं। जिसके अनुसार सामान्य भविष्य निधि अभिदाता के सेवानिवृत्ति तिथि से 03 माह पूर्व सामान्य भविष्य निधि अंतिम भुगतान प्रकरण ऑनलाईन कार्यालय महालेखाकार को प्रेषित करना अनिवार्य होगा एवं यदि सामान्य भविष्य निधि अंतिम भुगतान प्रकरण पर महालेखाकार कार्यालय द्वारा ऑनलाईन आपत्ति दर्ज की जाती है तो ऐसी आपत्ति का निराकरण कार्यालय प्रमुख द्वारा 15 दिवस के भीतर किया जाना आवश्यक होगा।

महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) छत्तीसगढ़ द्वारा अवगत कराया गया है कि कार्यालय महालेखाकार द्वारा सामान्य भविष्य निधि अंतिम भुगतान प्रकरणों में दर्ज ऑनलाईन आपत्ति का निराकरण संबंधित आहरण संवितरण अधिकारियों द्वारा समयावधि में नहीं किया जा रहा है, साथ ही सेवानिवृत्ति तिथि से 03 माह पूर्व सामान्य भविष्य निधि अंतिम भुगतान प्रकरण ऑनलाईन प्रेषित नहीं किये जा रहे हैं। अतः समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग के वित्त निर्देश  का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए सामान्य भविष्य निधि अंतिम भुगतान प्रकरणों का समयावधि में निराकरण कराना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    16 जून से प्रारंभ होगा नया शैक्षणिक सत्र, 1 जुलाई से स्कूल खुलने की खबर भ्रामक और फर्जी

      अम्बिकापुर 13 जून 2026/ लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के…

    Read more

    बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं तारामणि राजवाड़े, कृषि कार्यों से हासिल की सफलता, बनीं लखपति दीदी

    अम्बिकापुर 13 जून 2026/ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित राज्य शासन की महत्वाकांक्षी बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। स्व-सहायता…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर