Ro no D15139/23

विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के तैयारी हेतु बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश

29 मई से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान
बिना अनुमति जिला मुख्यालय छोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न

अम्बिकापुर 26 मई 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में आगामी 29 मई से 12 जून 2025 तक  जिले के विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के तैयारी के संबंध में कृषि विभाग से जानकारी ली।
कलेक्टर ने कृषि विभाग से खरीफ फसलों के कृषि कार्यों और विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा करने तथा अधिक से अधिक लाभ मिल सके इसके लिए किसानों को जागरूक करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने, रूट चार्ट, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, नियंत्रण कक्ष की स्थापना सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशा अनुसार नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि विगत दिनों मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान जिले में किए गए कार्यों की मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा सराहना की गई है। उन्होंने कहा कि निरंतर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें जिससे आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके और समस्याओं का निराकरण समय पर हो।
कलेक्टर ने बारिश शुरू होने से पूर्व दूरवर्ती क्षेत्र में राशन सामग्री, दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिया है। जिससे मलेरिया एवं डायरिया जैसे बीमारियों से फैलने से पहले रोकथाम किया जा सके। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग को जर्जर भवन को मरम्मत करने तथा सतर्कता पूर्वक स्कूल संचालन का कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि आगामी दिनों में व्यापम, पीएससी एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित होगी उसके लिए लाइट व्यवस्था दुरुस्त रखें, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
कलेक्टर ने एसटी, एससी, अन्य पिछड़ा वर्ग सहित अन्य कॉलेज एवं स्कूल के बच्चे जो छात्रवृत्ति के पात्रता रखते हैं, उन्हें आवश्यक जानकारी देकर लाभ दिलाने हेतु आदिवासी विभाग सहायक आयुक्त को निर्देशित किया है। साथ ही उन्होंने सभी विभाग प्रमुख को बिना अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने सख्त निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जल संरक्षण के तहत हमर गांव हमर पानी के लिए ग्राम पंचायत में चलाए जा रहे अभियान में अधिक से अधिक श्रमदान करने एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के साथ-साथ जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग लगाने की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में खाद एवं बीज भंडारण की उपलब्धता की जानकारी ली एवं सख्त निर्देश देते हुए विभागीय अधिकारियों को कहा कि किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्धता सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, वन अधिकार पट्टा, पशुओं में टीकाकरण की व्यवस्था, पीएम आवास, महतारी वंदन योजना, पीएम जनमन सहित अन्य शासन की योजनाओं की समीक्षा कर सभी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनायक कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप, सर्व एसडीएम सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!