Ro no D15139/23

मेसर्स समरस इंडस्ट्रीज ग्राम कोपेडीह को अधिरोपित आरोपों के संबंध में अपना उत्तर 12 अगस्त को प्रस्तुत करने के निर्देश

राजनांदगांव 29 जुलाई 2025। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी श्री सीएल मारकण्डेय द्वारा बिना अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन के खाद्य कारोबार करने पर तहसील राजनांदगांव के ग्राम कोपेडीह स्थित मेसर्स समरस इंडस्ट्रीज के संचालक भवदीप सिंह को अधिरोपित आरोपों के संबंध में अपना उत्तर 12 अगस्त 2025 को प्रस्तुत करने कहा गया है। निर्धारित तिथि में उत्तर प्राप्त नहीं होने पर आरोप स्वीकार माना जाएगा तथा प्रकरण में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
प्राप्त जानकारी अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्री डोमेन्द्र धु्रव द्वारा तहसील राजनांदगांव के ग्राम कोपेडीह स्थित मेसर्स समरस इंडस्ट्रीज के संचालक भवदीप सिंह के समक्ष जांच की गई। जांच के दौरान फर्म में विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री विक्रय हेतु संग्रहित किया गया था, जिसमें से पोपो एक्वा (पैक्ड) 250 एमएल के 64 पैकेट कुल 16 लीटर को मिलावट की शंका के आधार पर जांच हेतु नमूना 128 रूपए नगद भुगतान कर रसीद प्राप्त कर क्रय किया गया। पोपो एक्वा (पैक्ड) के नमूना को खाद्य विश्लेषक खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर को जांच हेतु भेजे जाने पर मानक घोषित किया गया। विवेचना के दौरान पोपो एक्वा (पैक्ड) ड्रिंकिंग वाटर 250 एमएच (पैक्ड) पर अंकित बीआईएस नंबर आईएस : 14543 : 2016 सीएम/एल 5200109783 पाया गया, जो सुधा मिनरल्स भेंडेन जिला बरगढ़ उड़ीसा के नाम से पंजीकृत है, किन्तु समरस इंडस्ट्रीज के संचालक द्वारा वर्णित बीआईएस नंबर का अनाधिकृत उपयोग एवं पैकेट के ऊपर बैंच नंबर मैन्यूफैक्चरिंग डेट इत्यादि का उल्लेख नहीं पाये जाने के कारण पोपो एक्वा 250 एमएल (पैक्ड) मिथ्याछाप स्तर का पाया गया। तहसील राजनांदगांव के ग्राम कोपेडीह स्थित मेसर्स समरस इंडस्ट्रीज के संचालक भवदीप सिंह  द्वारा बिना अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन के खाद्य कारोबार करना तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लंघन करना पाया गया है, जो दण्डनीय है।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….