Ro no D15139/23

इंटैक 23 जुलाई को रामायण की सांस्कृतिक विविधता पर वृत्तचित्र फिल्म “कण-कण में राम” रिलीज करेगा

नई दिल्ली । भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (इंटैक) अपनी वृत्तचित्र फिल्म “कण-कण में राम” रिलीज करने के लिए तैयार है, जो पूरे भारत में रामायण की परंपराओं और कथाओं से जुड़ी सांस्कृतिक समृद्धि एवं विविधता को दर्शाती है। इस फिल्म का औपचारिक शुभारंभ संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे।
23 जुलाई 2025 को दोपहर 12:00 बजे रिलीज के अवसर पर होने वाला यह कार्यक्रम मल्टी-पर्पज हॉल, इंटैक, 71, लोधी एस्टेट, नई दिल्ली में आयोजित होगा। यह वृत्तचित्र भारत में रामायण के अनुष्ठानिक प्रदर्शन, नृत्य-नाटिकाएं और कठपुतली कला जैसे विभिन्न रूपों पर गहन दृष्टि डालता है। इसमें कर्नाटक की यक्षगान और उप्पिनीकुद्रू कठपुतली कला, ओडिशा की लंका पोड़ी यात्रा और रावण छाया, असम की सत्रिया परंपराएं, मेवाती भपंग प्रदर्शन और छत्तीसगढ़ का रामनामी समाज शामिल हैं।
यह वृत्तचित्र देश के विभिन्न भागों में भगवान राम की सर्वव्यापी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उपस्थिति पर जोर देता है और उनकी कहानियों एवं शिक्षाओं को धार्मिक सीमाओं से परे दर्शाता है। फिल्म का मुख्य संदेश, “कण-कण में राम”, भगवान राम के दिव्य स्वरूप को दर्शाता है, जो उनके शाश्वत सार की सामूहिक चेतना के माध्यम से मानवता को जोड़ता है।
इंटैक को इस महत्वपूर्ण अवसर पर सांस्कृतिक और विरासत के प्रति उत्साही, विद्वानों और आम जनता को आमंत्रित करते हुए गर्व हो रहा है। यह आयोजन भारतीय प्रदर्शन कलाओं के माध्यम से रामायण की सांस्कृतिक विविधता और चिरस्थायी विरासत का जश्न मनाने का एक अवसर होगा।

  • Related Posts

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

      नवा रायपुर, दिनांक 19 जून, 2026-छत्तीसगढ़ विधान सभा की प्राक्कलन समिति की बैठक आज विधान सभा स्थित समिति कक्ष क्रमांक-सी 01 में माननीय सभापति श्री अजय चन्द्राकर के सभापतित्व…

    Read more

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर इजराइली नेताओं के लगातार हमलों के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का रिएक्शन सामने आया है. वेंस ने कहा कि रीजनल सिक्योरिटी चैलेंज का सॉल्यूशन सिर्फ…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति