Ro no D15139/23

धान खरीदी: जिले में खरीदी की निगरानी हेतु इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर गठित

जगदलपुर । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा जिला स्तरीय इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर एवं नियंत्रण कक्ष का विधिवत गठन करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय नया रायपुर से प्राप्त निर्देशों और जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल की अनुशंसा के आधार पर यह पहल किया गया है। इस सेल का प्राथमिक उद्देश्य धान खरीदी के दौरान संभावित अनियमितताओं पर नियंत्रण रखना और धान के अवैध पुनर्चक्रण को रोकना है, ताकि वास्तविक किसानों को ही उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके।
उक्त जिला स्तरीय कंट्रोल सेल जिला विपणन अधिकारी कार्यालय जगदलपुर में स्थापित की गई है, जहाँ नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी प्रभावी ढंग से निगरानी सुनिश्चित करेंगे। सेल में तैनात अधिकारियों में डिप्टी कलेक्टर श्री सत्येन्द्र कुमार बंजारे मोबाइल नंबर 78884-78891 को प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। उनके साथ सहायक प्रोग्रामर श्रीमती मेहरुन निशा मोबाइल नंबर 94079-43643 और श्री अघम भास मोबाइल नंबर 89628-49662 तकनीकी सहायक और डेटा प्रबंधन का कार्य देखेंगे। साथ ही डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री अभिषेक पाण्डेय मोबाइल नंबर 96699-66770 और श्री अभिषेक राव मोबाइल नंबर 79993-64923) डेटा प्रविष्टि एवं संचालन में सहायता करेंगे। वहीं जिला विपणन कार्यालय के लेखा अधिकारी श्री बलिराम कश्यप मोबाइल नंबर 99070-80814 को इस महत्वपूर्ण सेल का नियमित रूप से सुचारू संचालन एवं मॉनिटरिंग की जवाबदेही सौंपी गई है। कंट्रोल सेल अपने कामकाज में संपूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक रजिस्टर का उपयोग करेगा, जिसमें समस्त गतिविधियों को पृथक से दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा सेल का एक मुख्य कार्य जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय सूचना का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना होगा। समस्त प्राप्त शिकायतें व सुझाव और निराकरण की जानकारी नियंत्रण कक्ष नंबर 74898-70170 पर संकलित की जाएगी और तत्पश्चात इसे खाद्य शाखा जगदलपुर को प्रेषित किया जाएगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    *76 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास* *सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं विद्युत अधोसंरचना को मिलेगी नई मजबूती* *विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने…

    Read more

    किसानों को खाद-बीज की नहीं हो रही कमी सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण एवं वितरण जारी

    9,285 मीट्रिक टन खाद और 6,836 क्विंटल बीज का भंडारण 3,681 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित, 10 हजार से अधिक किसानों को मिला 37 करोड़ 79 लाख रुपये का कृषि ऋण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत