Ro no D15139/23

जशपुर के 118 सेक्टर आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम आयोजित खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का किया गया बौद्धिक विकास

जशपुरनगर 21 मार्च 2026/ महिला बाल विकास विभाग द्वारा विगत दिवस जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अजय शर्मा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में  जशपुर के अंतर्गत सभी 17 परियोजनाओं के 118 सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्रों के 04 से 06 वर्ष के बच्चों को केन्द्र के निकटतम प्राथमिक शालाओं का एक दिवसीय भ्रमण करवाया गया।
आंगनबाड़ी केंद्रों मे बच्चों को सहज एवं अनौपचारिक वातावरण में खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त होती है।
आंगनबाड़ी से शाला में ट्रांजिशन में प्रथम वर्ष में बच्चों को विद्यालय आने नियम समझाने तथा भाषा के प्रयोग में कठिनाई होने शालेय शिक्षा के प्रति अरुचि होने आदि संभावना को देखते हुए उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्रों से प्राथमिक शाला में बच्चों के सुगम ट्रांजिशन हेतु ठनककल ठनककल (बाल मैत्री) कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। ठनककल ठनककल (बाल मैत्री) कार्यक्रम आंगनबाड़ी  प्राथमिक विद्यालय आधारित पहल है जिसका मूल उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों के छोटे बच्चो को विद्यालय के वातावरण हेतु सहज बनाना बच्चों में मित्रता सहयोग और आपसी समझ विकसित करना है।

  • Related Posts

    हज-2027 की प्रथम किश्त जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी-मिर्ज़ा एजाज़ बेग

      रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 06 से प्राप्त सूचना…

    Read more

    विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल

        रायपुर, 12 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ आज औद्योगिक विकास के ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां विकास का उद्देश्य केवल नए उद्योग स्थापित करना नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश,…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम