Ro no D15139/23

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सघन कार्यवाही

मिठाई, दूध और खोवा में मिलावट की रोकथाम के लिए शुरू हुआ जांच अभियान

अम्बिकापुर 15 अक्टूबर 2025/ 
 दीपावली पर्व के मद्देनजर उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला सरगुजा द्वारा जिलेभर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में, सरगुजा जिले के अंतर्गत मिठाई दुकानों, डेयरी एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। दीपावली के दौरान खोवा, दूध एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की बिक्री बढ़ने के कारण मिलावट की संभावना को ध्यान में रखते हुए यह अभियान विशेष सतर्कता के साथ संचालित किया जा रहा है।
जिले में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा अंबिकापुर शहर के विभिन्न चौराहों एवं प्रमुख बाजार क्षेत्रों में दूध विक्रेताओं एवं डेयरी उत्पादों की जांच की जा रही है। बाहर से लाए जा रहे दूध एवं खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे जा रहे हैं। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियम-विनियम 2011 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विगत दिनों मेसर्स औरा ए. फूड लॉन्ज, अंबिकापुर से संकलित पनीर एवं मेसर्स मोहन भोग स्वीट्स एंड बेकर्स, जनपद पंचायत के पास से संकलित खोवा के नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर से प्राप्त रिपोर्ट में अवमानक स्तर के पाए गए हैं। दोनों प्रतिष्ठानों के विरुद्ध संबंधित अधिनियम के अंतर्गत न्यायालयीन कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।
इसके अतिरिक्त विभागीय चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (मोबाइल वैन) के माध्यम से भी जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की स्थल पर जांच की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह जांच अभियान दीपावली पर्व के दौरान निरंतर जारी रहेगा, ताकि बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके और आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा हो सके।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?