Ro no D15139/23

‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान में होटलों, ढाबों और स्ट्रीट फूड वेंडर्स की जांच

*चलित प्रयोगशाला वाहन द्वारा 55 से अधिक सेम्पल लिए गए*

रायपुर. 6 अगस्त 2025. राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कांकेर जिला प्रशासन द्वारा ’’बने खाबो-बने रहिबो’’ अभियान के तहत पंखाजूर एवं भानुप्रतापपुर क्षेत्र में विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत स्ट्रीट फूड वेंडर्स, खाद्य परोसने वाले संस्थान, रेस्टोरेंट, ढाबा और होटलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लघंन पाये जाने, जैसे अखबारी कागज का उपयोग, बासी खाद्य पदार्थों का उपयोग, पिलाये जाने वाले पानी की जांच, वेज-नॉनवेज का एक ही कण्टेनर में रखरखाव, खाद्य पदार्थो की अस्वच्छ हैंडलिंग इत्यादि के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। स्ट्रीट फूड वेंडर्स, रेस्टोरेंट, ढाबा और होटल संचालकों के साथ ही आम लोगों को भी सुरक्षित खाद्य पदार्थो के बारे में जानकारी दी गई। खाद्य नमूना के रूप में 6 सेम्पल जांच तथा चलित प्रयोगशाला के द्वारा 55 से अधिक नमूने लिए गए।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चलित प्रयोगशाला वाहन के द्वारा प्रचार-प्रसार के माध्यम से आम जनता व खाद्य कारोबारियों को जागरूक किया जा रहा है। ’’बने खाबो-बने रहिबो’’ अभियान के तहत जिले की विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कुछ फर्मों से अवमानक खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया तथा जिन प्रतिष्ठानों में कमियां पायी गईं, उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

  • Related Posts

    युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान, स्मृति पुस्तकालय योजना को मिल रहा लोगों का भरपूर सहयोग अब तक 10 हजार से अधिक पुस्तकें प्राप्त आप भी इस पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में बनें भागीदार

     रायपुर, 23 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है। इस पहल के माध्यम…

    Read more

    ओ.टी.सी. ऑनलाइन चालान हेतु आयोजित हुई कार्यशाला 01 अप्रैल से मैनुअल पद्धति से चालान पूर्णतः बंद

       जिला कोषालय द्वारा दिए गए निर्देश रायपुर, 23 मार्च 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला कोषालय अधिकारी  गजानन पटेल द्वारा आहरण संवितरण अधिकारियों, स्टाम्प वेन्डर एवं…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?