
कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार इस अधिनियम के अंतर्गत् जिला कार्यालय जशपुर के लिए आंतरिक शिकायत समिति गठित किया गया है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका रानी गुप्ता को पीठासीन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी सुश्री महिमा मंडावी, विकास सहायक डीए.एम.एफ. सुश्री प्रतिष्ठा कुजूर, सहायक ग्रेड-02 श्रीमती पूनम भगत, वरिष्ठ अधिवक्ता, सचिव जिला बार एसोसिएशन जशपुर श्री सत्य प्रकाश तिवारी को सदस्य बनाया गया है।









