Ro no D15139/23

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (IICDEM)2026, 21 से 23 जनवरी तक

*तीन दिनों में 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें, 36 ब्रेकआउट सत्र प्रस्तावित*

   भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन पर पहले इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IICDEM) 2026 के आयोजन के लिए पूर्णतः तैयार है। तीन दिवसीय यह सम्मेलन, भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) द्वारा 21 जनवरी से आयोजित किया जा रहा है, जो नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में संपन्न होगा।

2. IICDEM 2026, लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन के क्षेत्र में भारत द्वारा आयोजित अब तक का अपनी तरह का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें विश्व के 70 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए लगभग 100 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी अपेक्षित है। इसके साथ ही, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, भारत में स्थित विदेशी मिशनों तथा निर्वाचन क्षेत्र के अकादमिक एवं व्यावहारिक विशेषज्ञ भी सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।

3. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी के साथ, 21 जनवरी 2026 को आयोजित उद्घाटन सत्र में प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे तथा सम्मेलन की कार्यवाही का शुभारंभ करेंगे।

4. तीन दिवसीय कार्यक्रम में निर्वाचन प्रबंधन निकायों (EMBs) के सामान्य एवं पूर्ण सत्र शामिल होंगे, जिनमें उद्घाटन सत्र, ईएमबी नेताओं का पूर्ण सत्र, ईएमबी कार्य समूह बैठकें, साथ ही वैश्विक निर्वाचन संबंधी मुद्दों, आदर्श अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन मानकों तथा निर्वाचन प्रक्रियाओं में नवाचार एवं सर्वोत्तम प्रथाओं पर केंद्रित विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे।

5. सम्मेलन के दौरान कुल 36 विषयगत समूहों द्वारा गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। इन समूहों का नेतृत्व राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) करेंगे तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अकादमिक विशेषज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। इन चर्चाओं में 4 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITs), 6 भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIMs), 12 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLUs) तथा भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) सहित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी भी होगी।

6. भारत निर्वाचन आयोग विश्वभर के निर्वाचन प्रबंधन निकायों के समक्ष उपस्थित विभिन्न चुनौतियों पर सहयोग एवं विमर्श को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें आयोजित करेगा। इस अवसर पर आयोग द्वारा निर्वाचन संबंधी समस्त जानकारी एवं सेवाओं के लिए एकीकृत डिजिटल मंच ECINET का औपचारिक शुभारंभ भी किया जाएगा।

7. सम्मेलन के साथ-साथ एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत में निर्वाचन प्रक्रिया के विशाल स्वरूप एवं जटिलता के साथ-साथ निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन सूची की तैयारी और चुनाव संचालन, इन दोनों प्रमुख स्तंभों को सुदृढ़ करने हेतु हाल में की गई पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा।

8. IICDEM-2026 के प्रथम दिवस पर विश्व के सबसे बड़े चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, की परिकल्पना एवं क्रियान्वयन को रेखांकित करने वाली डॉक्यू-सीरीज़ “इंडिया डिसाइड्स” का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?