Ro no D15139/23

शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया गया

विधायक   अजय चंद्राकर ने किए सहायक उपकरण वितरित

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कुरूद   अजय चंद्राकर शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक   चंद्राकर ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल एवं श्रवण यंत्र का वितरण किया। उन्होंने कहा कि समाज की मुख्य धारा से वंचित व्यक्तियों को सम्मानजनक स्थान दिलाना सभी का दायित्व है। ईश्वर यदि किसी क्षमता में कमी करता है तो दूसरी क्षमता जोड़कर उस व्यक्ति को विशेष बनाता है। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराने में सक्रिय सहयोग दें।
विधायक   चंद्राकर ने बताया कि दिव्यांगजनों के हित में शासकीय कार्यालयों में रैंप निर्माण, रोजगार के अवसरों का विस्तार और नियुक्तियों में प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सभी से बुजुर्गों और दिव्यांग बच्चों की सहायता हेतु आगे आने तथा उचित प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की अपील की। कार्यक्रम में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति   मोनिका देवांगन ने की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा ‘दिव्यांगजन’ नामकरण की पहल के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि विभाग यह सुनिश्चित करे कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ योग्य हितग्राहियों तक पहुँचे।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष   अंगिरा ध्रुव, पूर्व सभापति नगर निगम   राजेश शर्मा, जनप्रतिनिधि   राकेश साहू, चेतन हिंदूजा, कॉलेज सोनी, डिप्टी कलेक्टर   कल्पना ध्रुव, उपसंचालक समाज कल्याण डॉ. मनीषा पांडे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा दिव्यांगजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन दिव्यांगजनों के उत्साह, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुआ।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल